दातारामगढ़ क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद
श्यामपुरा गांव में घर से लाखों के गहने चोरी, पुलिस जांच में जुटी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
दातारामगढ़ : दातारामगढ़ थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। खाचरियावास के समीप स्थित श्यामपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के गहने चुराकर फरार हो गए। चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्यामपुरा खाचरियावास निवासी अर्जुन लाल घायल ने दातारामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि रात्रि करीब दो से तीन बजे के बीच अज्ञात चोरों ने घर के पीछे सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते मकान में प्रवेश किया। उस समय परिवार के सभी सदस्य पास के कमरे में सो रहे थे।

चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद परिवार के सदस्यों को कमरों के बाहर से कुंदी लगाकर बंद कर दिया और छत के रास्ते नीचे कूदकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चोरों ने एक ही रात में दो से तीन स्थानों पर चोरी करने का प्रयास किया, जिनमें से एक घर में उन्हें सफलता मिली और वे लाखों रुपए के गहने लेकर भाग निकले।
सूचना मिलने पर दातारामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047438


