भारी-सुरक्षा के बीच सीकर कोर्ट पहुंचे झुंझुनूं गैंगवार के आरोपी:हिस्ट्रीशीटर और उसके 2 साथी पुलिस रिमांड पर, अवैध प्रॉपर्टी-गैंग के बारे में होगी पूछताछ
भारी-सुरक्षा के बीच सीकर कोर्ट पहुंचे झुंझुनूं गैंगवार के आरोपी:हिस्ट्रीशीटर और उसके 2 साथी पुलिस रिमांड पर, अवैध प्रॉपर्टी-गैंग के बारे में होगी पूछताछ
सीकर : झुंझुनूं के गोठड़ा थाना इलाके में 12 दिसंबर को हुई गैंगवार में शामिल हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा और उसके 2 साथी, शुभकरण और पंकज को आज सीकर कोर्ट में पेश किया गया। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। दादिया थाना पुलिस अब बदमाशों से अवैध संपत्ति और गैंग से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ करेगी।
झुंझुनूं में गैंगवार के बाद सीकर के दादिया पुलिस थाने में हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा और उसकी गैंग के कई बदमाशों के खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पहले झुंझुनूं गैंगवार मामले में गिरफ्तार हो चुके आरोपियों को दादिया पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर बुधवार को सीकर कोर्ट में पेश किया।”
कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपियों को कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस
दादिया थाना पुलिस SHO बुद्धिप्रसाद और उनकी टीम एवं RAC टीम कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपियों को कोर्ट लेकर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर सीकर कोतवाली थाना SHO सुनील कुमार जांगिड़ और उनकी टीम भी मौजूद रही। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच आरोपियों की कोर्ट में पेशी चर्चा का विषय रही। तीनों आरोपी पूरे समय सिर झुकाकर चलते हुए नजर आए।
24 बीघा जमीन को लेकर था विवाद
पुलिस के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा और सीकर के श्रवण भादवासी के बीच 24 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 12 दिसंबर को श्रवण ने रविंद्र को मारने के लिए शूटर भेजे थे, जिसमें रविंद्र तो बच गया, लेकिन उसका साथी सुनील मारा गया। रविंद्र और उसके साथियों ने शूटर कृष्णकांत उर्फ गोलू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। रविंद्र कटेवा पर पूर्व में 27, शुभकरण पर 14 और पंकज पर 10 मुकदमे दर्ज हैं।
एक दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेजा
दादिया थाना SHO बुद्धिप्रसाद ने बताया- कोर्ट से आरोपियों को एक दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है। आरोपियों से अब उनकी अवैध संपत्ति, गैंग से जुड़े लोगों और अन्य संबंधों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
अब देखिए, कोर्ट में पेशी से जुड़ी PHOTOS….



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047502


