चाइनीज मांझे पर सख्ती : नगर परिषद की कार्रवाई, धातु निर्मित 19 चरखियां जब्त
चाइनीज मांझे पर सख्ती : नगर परिषद की कार्रवाई, धातु निर्मित 19 चरखियां जब्त
झुंझुनूं : चाइनीज एवं धातु मिश्रित मांझे की रोकथाम को लेकर नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। जिला कलक्टर के आदेशों की पालना में आयुक्त नगर परिषद झुंझुनूं द्वारा गठित दल ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए धातु निर्मित मांझे की 19 चरखियां जब्त कीं।
आयुक्त नगर परिषद के मार्गदर्शन में राजस्व अधिकारी अंगीश कुमार एवं चिरजीलाल के नेतृत्व में दो अलग-अलग दलों का गठन किया गया। दलों ने नेहरू मार्केट, फुटला बाजार एवं शहीदान चौक सहित विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण एवं कार्रवाई की। इस दौरान शहीदान चौक पर हारून पुत्र निजामुद्दीन द्वारा धातु निर्मित मांझा विक्रय करते हुए पाए जाने पर मौके से 19 चरखियां जब्त की गईं, जिन्हें नगर परिषद स्टोर में जमा करवाया गया।
आयुक्त नगर परिषद ने बताया कि संबंधित दोषी व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि धातु निर्मित व चाइनीज मांझे का उपयोग एवं विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई दल में राजस्व अधिकारी अंगीश कुमार, चिरजीलाल, स्वच्छता निरीक्षक संदीप कुमार, अली हसन सहित नगर परिषद के अन्य कार्मिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2047435


