लुहार कॉलोनी में सड़क व नाली निर्माण की उठी मांग
30 वर्ष पुरानी कॉलोनी में बदहाल हालात, गंदा पानी सड़कों पर
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
झुंझुनूं : शहर के रामलीला मैदान चूणा चौक के पास स्थित लुहार कॉलोनी में सड़क व नाली निर्माण की मांग को लेकर लोगों में रोष है। नगर परिषद द्वारा करीब 30 वर्ष पूर्व बसाई गई इस कॉलोनी में आज मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।
निवर्तमान पार्षद प्रदीप कुमार सैनी ने बताया कि नगर परिषद द्वारा बसाई गई लुहार कॉलोनी की हालत बद से बदतर हो चुकी है। कॉलोनी की सड़कें पूरी तरह टूटकर जर्जर अवस्था में पहुंच गई हैं, जबकि नालियां टूटकर बंद हो चुकी हैं। नालियों के बंद होने से घरों का गंदा पानी सड़कों पर जमा रहता है, जिससे क्षेत्र में गंदगी और बीमारियों का खतरा बना रहता है।
उन्होंने बताया कि सड़क के नाम पर कॉलोनी में केवल टूटे-फूटे पत्थरनुमा रास्ते ही बचे हैं। इससे लुहार समुदाय के लोगों की गाड़ियों का आवागमन भी मुश्किल हो गया है। बरसात और गंदे पानी के कारण हालात और भी खराब हो जाते हैं।
निवर्तमान पार्षद प्रदीप कुमार सैनी ने इस संबंध में नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या को ज्ञापन सौंपकर कॉलोनी में सीसी सड़क व नाली निर्माण की मांग की। इस पर आयुक्त बोचल्या ने मौके का निरीक्षण करवाकर शीघ्र ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047436


