पिचानवा ने हीरवा को 57 रन से हराया : वर्षा सोमरा व नरेंद्र गिरधर ने किया उद्घाटन
नवयुवक मंडल हीरवा की प्रथम मेगा क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
झुंझुनूं : सिंघाना पंचायत के हीरवा गांव में नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित प्रथम मेगा क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा युवा मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष वर्षा सोमरा एवं चिड़ावा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर ने फीता काटकर किया।
प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में पिचानवा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हीरवा टीम को 57 रन से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पिचानवा टीम ने 109 रन बनाए। जवाब में हीरवा टीम निर्धारित ओवरों में 52 रन ही बना सकी।
मैच के दौरान मुख्य अतिथि वर्षा सोमरा और नरेंद्र गिरधर मौजूद रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि मनीराम तंवर, सेवानिवृत्त एएसआई धर्मपाल यादव, समाजसेवी शीशराम डूडी, सेवानिवृत्त कैप्टन इमामुद्दीन खान, कृष्ण सिंह शेखावत, सूबेदार महेंद्र तंवर, रणवीर तंवर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच संचालन बलवीर सिंह शेखावत ने किया, जबकि मैच संचालन धर्मेंद्र झाझडिया द्वारा किया गया।
युवाओं संग मैदान में उतरीं वर्षा सोमरा
मुख्य अतिथि वर्षा सोमरा ने उद्घाटन के बाद स्वयं बल्लेबाजी कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास सिखाने का माध्यम है। जीत-हार से सीख लेकर आगे बढ़ना ही खेल की सच्ची भावना है।
युवाओं को दिया सकारात्मक संदेश
वर्षा सोमरा ने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से पहचान और रोजगार के अवसर भी प्राप्त किए जा सकते हैं। वहीं नरेंद्र गिरधर ने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने का संदेश दिया।
इस अवसर पर नवयुवक मंडल के सदस्य जीतू झाझडिया, सत्येंद्र यादव, संदीप शेखावत, अनिल यादव, हनीफ खान, परवीन तंवर, दिनेश मिश्रा, कमल जिंदल सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047436


