पुलिस ने नाबालिग बच्ची को किया दस्तयाब : कैलाश दास महाराज ने पीड़िता को जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन
परिवार से मिलवाने के बाद तीसरे दिन खत्म हुआ धरना-प्रदर्शन व भूख हड़ताल
झुंझुनूं : सारी धाम के महंत कैलाश दास महाराज ने बताया कि पुलिस द्वारा नाबालिग बच्ची को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों से मिलवा दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद तीसरे दिन चल रहा धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल समाप्त कर दी गई।
महंत कैलाश दास महाराज ने पीड़िता कमला देवी को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर बच्ची को सकुशल बरामद करना सराहनीय है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से पीड़िता को न्याय दिलाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
धरना समाप्ति के अवसर पर भीम आर्मी जिला अध्यक्ष विकास आल्हा, शेरसिंह महरमपुर, आसपा नेता महेंद्र सिंह चारावास, मानसिंह बृजलालपुरा, भीम आर्मी सूरजगढ़ तहसील अध्यक्ष प्रीतम बिजौली, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग भारु, कैप्टन मोहनलाल, एडवोकेट बजरंगलाल, बंसीधर भीमसरिया, राजवीर, ओमप्रकाश सेवदा, राधेश्याम चिरानिया, लीलाधर, हरलाल सिंह, आशीष कुमार, राजेश लालपुर, मनोज बजावा, सुरेंद्र कुमार भूपेश, रामसिंह, किशनलाल, गोकुलचंद, बुद्धराम सैनी, संदीप पाटील, सुरेश कुमार, धर्मपाल नयासर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण मौजूद रहे। धरना-प्रदर्शन समाप्त होने पर क्षेत्र में राहत का माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने बच्ची की सकुशल बरामदगी पर संतोष व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047436


