सैनिक एक्सप्रेस में स्थायी रूप से बढ़ा एक कोच:स्लीपर कोच जोड़ा, यात्रियों को लंबी वेटिंग से मिलेगी राहत
सैनिक एक्सप्रेस में स्थायी रूप से बढ़ा एक कोच:स्लीपर कोच जोड़ा, यात्रियों को लंबी वेटिंग से मिलेगी राहत
चिड़ावा : उत्तर पश्चिम रेलवे ने बढ़ती भीड़ और यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा कुल 09 जोड़ी ट्रेनों में 14 डिब्बों की स्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। इसमें चिड़ावा होकर जयपुर से दिल्ली कैंट के बीच चलने वाली शेखावाटी क्षेत्र की प्रमुख ट्रेन सैनिक एक्सप्रेस भी शामिल है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, गाड़ी संख्या 19701/19702 (जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर सैनिक एक्सप्रेस वाया चिड़ावा, झुंझुनूं) में यात्रियों की भारी आवाजाही को देखते हुए 01 द्वितीय शयनयान (स्लीपर क्लास) डिब्बे की स्थायी बढ़ोतरी की गई है।
यह अतिरिक्त कोच जयपुर से 01 फरवरी 2026 से और दिल्ली कैंट से 03 फरवरी 2026 से स्थायी रूप से जुड़ जाएगा। इस कदम से ट्रेन में सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी। चिड़ावा दैनिक यात्री संघ के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने इस निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि सैनिक एक्सप्रेस शेखावाटी क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रेन है, जिसमें प्रतिदिन क्षमता से अधिक यात्री सफर करते हैं।
वर्मा ने कहा कि ट्रेन में हमेशा लंबी वेटिंग लिस्ट बनी रहती थी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। अब एक अतिरिक्त कोच जुड़ने से क्षेत्र के व्यापारियों, छात्रों और आम जनता को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। सैनिक एक्सप्रेस के साथ-साथ रेलवे ने अन्य 08 जोड़ी रेल सेवाओं में भी विभिन्न श्रेणियों के डिब्बे बढ़ाए हैं। इसका उद्देश्य आगामी महीनों में यात्रियों को सुगम यात्रा का अनुभव प्रदान करना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2044122


