श्रीमाधोपुर में 76वां निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर:80 मरीजों की आंखों की जांच हुई, 39 ऑपरेशन के लिए चयनित
श्रीमाधोपुर में 76वां निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर:80 मरीजों की आंखों की जांच हुई, 39 ऑपरेशन के लिए चयनित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में बुधवार को 76वां निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर जिला अंधता निवारण समिति के आर्थिक सहयोग और रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज के तत्वावधान में चौधरी नाथूराम भामु रोटरी भवन में संपन्न हुआ।
80 मरीजों की आंखों की जांच हुई
क्लब के पूर्व सह प्रांतपाल गिरिराज कयाल ने बताया कि शिविर में कुल 80 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 39 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन और लैंस प्रत्यारोपण के लिए चुना गया। उन्हें निजी बस से शंकरा आई हॉस्पिटल, जयपुर रेफर किया गया है।
निशुल्क ऑपरेशन होगा
चयनित मरीजों का ऑपरेशन पूरी तरह निशुल्क होगा। इसके साथ ही उनके आने-जाने, ठहरने, भोजन, आवश्यक दवाइयों और चश्मों की व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी।
शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल की ओर से डॉ. शाम्भवी सहाय, अजीत सिंह तंवर, ऑप्टोमेट्रिस्ट अब्दुल्ला, प्रिया गौतम, प्रिया कौल और अनमोल दीपा कौर सहित एक चिकित्सकीय टीम ने अपनी सेवाएं दीं। रोटरी क्लब के पूर्व सहप्रान्तपाल डॉ. माधव सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार चोटिया, सागर मल शर्मा, दीनदयाल सतीजा, गोकुल शर्मा और अन्य सदस्यों ने भी इसमें सहयोग किया।
नजर के चश्मे भी वितरित किए गए
इस अवसर पर पिछले शिविरों में ऑपरेशन करवा चुके 34 मरीजों को निशुल्क नजर के चश्मे भी वितरित किए गए। रोटरी क्लब द्वारा यह नेत्र शिविर प्रत्येक माह के पहले बुधवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। अगला 77वां शिविर 4 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044208

