खेतड़ी को जिला बनाने की मांग, ग्रामीणों ने की बैठक:राज्य सरकार पर अनदेखी का आरोप, बोले- जयपुर के बाद दूसरी सबसे बड़ी रियासत
खेतड़ी को जिला बनाने की मांग, ग्रामीणों ने की बैठक:राज्य सरकार पर अनदेखी का आरोप, बोले- जयपुर के बाद दूसरी सबसे बड़ी रियासत
खेतड़ी : खेतड़ी को जिला बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बैठक की। यह बैठक खेतड़ी नगरपालिका के सिनेमा रोड स्थित रघुनाथ गोशाला परिसर में हुई, जिसकी अध्यक्षता धर्मेंद्र सिंह तोमर ने की। बैठक में राज्य सरकार पर इस मांग की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया। ग्रामीणों ने आगामी बजट सत्र में मुख्यमंत्री से खेतड़ी को जिला बनाने की अपील की है।
बैठक में बताया गया कि खेतड़ी एक प्राचीन रियासतकालीन ठिकाना है, जो जयपुर के बाद दूसरी सबसे बड़ी रियासत मानी जाती है। खेतड़ी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति लंबे समय से प्रयासरत है। समिति और ग्रामीणों ने उच्च स्तर पर भी अपनी बात रखी है, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि जिला न बनने से क्षेत्र के लोगों को व्यापार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आवश्यक संसाधनों की कमी के कारण खेतड़ी विकास की दौड़ में पिछड़ रहा है। उनका मानना है कि खेतड़ी जिला बनने की सभी शर्तों को पूरा करता है, फिर भी सरकार इसकी अनदेखी कर रही है।
बैठक में खेतड़ी को जिला बनाने की मांग दोहराई गई और आगामी रणनीति पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर पार्षद हरमेंद्र चनानिया, नागरमल सैनी, राजेश सांखला, महावीर सैनी, गोपाल सैनी, भूपेंद्र सोडा, खेमचंद सैनी, पवन कुमार शर्मा, जुगल किशोर वर्मा, कैलाश चंद सैनी, विनोद स्वामी, रमेश सैनी, विष्णु सैनी, लालाराम सैनी, मनोज भार्गव, रामोतार, श्याम सैनी, सुरेश शर्मा, पूर्णमल सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044208

