[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विरासत प्रहरी के रूप में जुड़ेंगे युवा:इंटेक झुंझुनूं चैप्टर का उद्घाटन, पुरानी हवेलियों, छतरियों और बावड़ियों के संरक्षण पर काम होगा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

विरासत प्रहरी के रूप में जुड़ेंगे युवा:इंटेक झुंझुनूं चैप्टर का उद्घाटन, पुरानी हवेलियों, छतरियों और बावड़ियों के संरक्षण पर काम होगा

विरासत प्रहरी के रूप में जुड़ेंगे युवा:इंटेक झुंझुनूं चैप्टर का उद्घाटन, पुरानी हवेलियों, छतरियों और बावड़ियों के संरक्षण पर काम होगा

डूंडलोद : डूंडलोद में इंटेक झुंझुनूं चैप्टर का उद्घाटन किया गया। कलेक्टर अरुण गर्ग, इंटेक चेयरमैन अशोक ठाकुर, चैप्टर कन्वीनर रघुवेंद्र सिंह डूंडलोद और को-कन्वीनर अतुल खन्ना ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर इंटेक चैप्टर के फोटो का विमोचन भी किया गया।

झुंझुनूं चैप्टर का उद्घाटन कलेक्टर अरुण गर्ग, इंटेक चेयरमैन अशोक ठाकुर, चैप्टर कन्वीनर रघुवेंद्र सिंह डूंडलोद और को-कन्वीनर अतुल खन्ना ने किया।
झुंझुनूं चैप्टर का उद्घाटन कलेक्टर अरुण गर्ग, इंटेक चेयरमैन अशोक ठाकुर, चैप्टर कन्वीनर रघुवेंद्र सिंह डूंडलोद और को-कन्वीनर अतुल खन्ना ने किया।

अपने स्वागत भाषण में चैप्टर कन्वीनर रघुवेंद्र सिंह डूंडलोद ने डूंडलोद में हुए विरासत संरक्षण कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांवों का चयन कर युवाओं को विरासत प्रहरी के रूप में जोड़ा जाएगा, ताकि वे संरक्षण में सहयोग कर सकें और सरकार को विरासत को होने वाले किसी भी नुकसान से समय पर अवगत कराएं। को-कन्वीनर अतुल खन्ना ने आने वाली पीढ़ी को विरासत की जानकारी और इसके महत्व से अवगत कराने के लिए विरासत पाठशालाओं के आयोजन पर जोर दिया।

गांवों का चयन कर युवाओं को विरासत प्रहरी के रूप में जोड़ा जाएगा।
गांवों का चयन कर युवाओं को विरासत प्रहरी के रूप में जोड़ा जाएगा।

जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने इस अवसर पर कहा कि इंटेक के माध्यम से हम सभी को मिलकर पुरानी हवेलियों, छतरियों और बावड़ियों के संरक्षण पर काम करना होगा। उन्होंने जोर दिया कि यदि समय रहते इन विरासतों को नहीं बचाया गया, तो आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी। उन्होंने शेखावाटी को विरासत के मामले में अग्रणी बताते हुए कहा कि यहां के लोग हेरिटेज होटल और म्यूजियम के जरिए इन्हें बचाने का प्रयास कर रहे हैं और झुंझुनूं चैप्टर के माध्यम से और भी बेहतरीन कार्य किए जा सकेंगे।

हेरिटेज होटल और म्यूजियम के जरिए इन्हें बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
हेरिटेज होटल और म्यूजियम के जरिए इन्हें बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

इंटेक चेयरमैन अशोक सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय इंटेक द्वारा हवेलियों, बावड़ियों और अन्य ऐतिहासिक-सांस्कृतिक महत्व की वस्तुओं को सहेजने के प्रयासों के बारे में बताया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि झुंझुनूं चैप्टर को किसी भी प्रकार की तकनीकी जानकारी की आवश्यकता होने पर इंटेक की ओर से पूरी मदद की जाएगी।

Related Articles