चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई:बस में डालकर ले गए, मौके पर मूकदर्शक बनी रही भीड़, मारपीट का वीडियो आया सामने
चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई:बस में डालकर ले गए, मौके पर मूकदर्शक बनी रही भीड़, मारपीट का वीडियो आया सामने
झुंझुनूं : शहर के पीरू सिंह सर्कल के पास चोरी के मामूली शक में एक युवक को लोक परिवहन बस के चालक, परिचालक और अन्य कुछ युवकों ने सरेआम बेरहमी से पीटा और बाद में उसे जबरन बस में डालकर अपने साथ ले गए।
मिली जानकारी के अनुसार जयपुर से पिलानी की ओर जा रही एक लोक परिवहन बस जब पीरू सिंह सर्कल के पास रुकी, तो वहां मौजूद कुछ युवकों ने एक युवक पर जेबतराशी (पॉकेटमारी) करने का आरोप लगाया। देखते ही देखते बस के चालक और परिचालक ने उसे पकड़ लिया और बीच सड़क पर ही उसकी धुनाई शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिटाई के दौरान युवक लगातार खुद को बेकसूर बता रहा था और हाथ जोड़कर छोड़ने की मिन्नतें कर रहा था। लेकिन गुस्से में पागल तीन-चार युवकों ने उसकी एक न सुनी। युवक को लात-घूंसों से इतनी बुरी तरह पीटा गया कि वह लहूलुहान होकर अधमरा हो गया।
घटना के दौरान वहां मौजूद भीड़ में से किसी ने बीच-बचाव करने के बजाय अपने मोबाइल फोन से मारपीट का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सामने आया है। जिसमें मारपीट साफ दिखाई दे रही हैं। फिलहाल पिटाई के शिकार हुए युवक की पहचान नहीं हो पाई है और न ही यह स्पष्ट हो सका है कि बस उसे कहां ले गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2019788


