[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संत कुम्भनाथ दरबार की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिवसीय धार्मिक आयोजनों का भव्य समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

संत कुम्भनाथ दरबार की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिवसीय धार्मिक आयोजनों का भव्य समापन

भजन संध्या से लेकर भंडारे तक गूंजा संत कुम्भनाथ दरबार, अघोरी बाबा शैलेंद्र नाथ के सानिध्य में भक्तिमय आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

मुकुंदगढ़ : आराध्य संत कुम्भनाथ दरबार की पुण्यतिथि मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और आस्था के वातावरण में मनाई गई। कामाख्या मां शैलेंद्र बाबा कामधेनु सेवा संस्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित महंत अघोरी बाबा शैलेंद्र नाथ के पांच दिवसीय धार्मिक आयोजनों का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर दरबार की बगीची में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं साधु-संतों की उपस्थिति रही।

श्रद्धालुओं एवं साधु-संतों ने संत कुम्भनाथ जी महाराज की समाधि पर धोक लगाकर पूजा-अर्चना की। महंत अघोरी बाबा शैलेंद्र नाथ के सानिध्य में विकास नाथ, महेश नाथ, सूर्य नाथ, ओंकार नाथ, विश्वास नाथ, भीमनाथ, शिव नाथ, बालक नाथ, कमल नाथ, संतोष डाकिया, विजय नाथ सहित अनेक साधु-संतों की मौजूदगी में समाधि पूजन संपन्न हुआ। इसके पश्चात महाआरती कर भोग अर्पित किया गया और विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ।

भंडारे में दोपहर से देर रात तक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कन्याओं को प्रसादी खिलाकर दक्षिणा भेंट की गई। साधु-संतों को भोजन प्रसादी कराकर चादर, दक्षिणा एवं कामाख्या मां का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। श्रद्धालुओं ने महंत अघोरी बाबा शैलेंद्र नाथ से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इससे पूर्व सोमवार रात्रि को साधु-संतों के सानिध्य में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में स्वर कोकिला आशा वैष्णव (अहमदाबाद), भजन सम्राट प्रकाश माली, भजन सम्राट प्रकाश दास एवं मारवाड़ भाषा के प्रसिद्ध कलाकार गजेंद्र राव (जोधपुर) ने अपनी मधुर वाणी से भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान पोकरण विधायक प्रताप पुरी महाराज, पतंजलि के महामंत्री डॉ. यश देव शास्त्री, प्रकाश माली, गजेंद्र राव, मुकेश, विभाग प्रचारक सुभाष योगी सहित अनेक साधु-संतों व अतिथियों का महंत अघोरी बाबा शैलेंद्र नाथ द्वारा दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

आयोजन की व्यवस्थाओं में चंद्रपाल दुलर, गोपी सैनी, संतोष डाकिया, सज्जन सेन, भास्कर दुलर, राजकुमार सोनी, रमेश पवार, आशीष रुथला, दौलत जांगिड़, रमेश सैनी, प्रेमपाल, राकेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, रजनीश पांडे, धर्मेंद्र अग्रवाल, मुकेश शर्मा, कैलाश चोटिया, प्रमोद पचलगीया, गोविंद शर्मा, प्रेम गुर्जर, सुरेंद्र पराशर, कुलदीप सांखला सहित अनेक सेवकों ने सक्रिय रूप से सेवाएं दीं।

Related Articles