अंबिका नगर में सीवरेज लीकेज, सड़क पर गंदा पानी:व्यापारियों और राहगीरों ने एसडीएम-ईओ से स्थायी समाधान की मांग की
अंबिका नगर में सीवरेज लीकेज, सड़क पर गंदा पानी:व्यापारियों और राहगीरों ने एसडीएम-ईओ से स्थायी समाधान की मांग की
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के अंबिका नगर क्षेत्र में पिछले काफी समय से सीवरेज की समस्या गंभीर बनी हुई है। मंड्रेला रोड स्थित पानी की टंकी के पास सीवरेज पाइपलाइन से लगातार गंदे पानी का रिसाव हो रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर आज क्षेत्र के लोगों ने एसडीएमऔर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को एक पत्र लिखकर गुहार लगाई है।
दुकानदारों का कहना है कि सीवरेज पाइप फटने के कारण मुख्य मार्ग पर हर समय गंदा पानी जमा रहता है। इससे न केवल आने-जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है, बल्कि बाजार में गंदगी और बदबू के कारण ग्राहकों की आवाजाही भी कम हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस गंदगी से बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
अंबिका नगर मार्केट के दुकानदारों ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षरित पत्र में प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का कोई अस्थायी पैचवर्क करने के बजाय इसका स्थायी समाधान किया जाए। पत्र में यह भी बताया गया है कि रिसाव के कारण सड़क की स्थिति भी लगातार खराब हो रही है।
शिकायती पत्र पर करीब 26 से अधिक स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों के हस्ताक्षर हैं, जिनमें मुख्य रूप से बुधराम जांगिड़, श्रवण कुमार सैनी, सोनू देवी, मुकेश, राकेश, प्रदीप, राजेंद्र, सुभाष, धर्मपाल, संदीप, अमित, सुनीता, मनोज, संदीप गुर्जर और मनीष कुमार शामिल हैं।
स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042877


