नेछवा ब्लॉक कर्मचारी महासंघ की जयपुर में रैली:संगठनों की मांगों को लेकर 12 जनवरी को सरकार को घेरने की तैयारी
नेछवा ब्लॉक कर्मचारी महासंघ की जयपुर में रैली:संगठनों की मांगों को लेकर 12 जनवरी को सरकार को घेरने की तैयारी
नेछवा : अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के नेछवा ब्लॉक द्वारा 12 जनवरी को जयपुर में एक चेतावनी महारैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली विभिन्न कर्मचारी संगठनों की मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
ब्लॉक नेछवा के अध्यक्ष महेश बुगालिया ने बताया कि इस महारैली में सभी विभागों के कर्मचारी हिस्सा लेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि ग्राम सेवक संघ, पटवार संघ, कनिष्ठ सहायक संघ, सीएचओ संघ, महिला एवं बाल विकास विभाग और बिजली विभाग के कर्मचारी भी इसमें शामिल होंगे।
नेछवा ब्लॉक की महिला कर्मचारी विशेष रूप से दो बसों से राजधानी जयपुर पहुंचेंगी। इनका उद्देश्य सरकार के समक्ष अपनी मांगों को मजबूती से रखना है।
रैली के प्रचार-प्रसार के लिए ब्लॉक नेछवा के विभिन्न कर्मचारियों से संपर्क किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल उषा जांगिड़, अशोक कुमार, जगदीश प्रसाद, रामलाल कुमावत, पूनम सेवदा, रुक्मणी शर्मा और सुधा उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2043766


