[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चौधरी सीकर ने शहीद जेपी यादव क्रिकेट प्रतियोगिता जीती:विजेता टीम को 1 लाख 11 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी मिली, भारत सीकर को 61 हजार का इनाम

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चौधरी सीकर ने शहीद जेपी यादव क्रिकेट प्रतियोगिता जीती:विजेता टीम को 1 लाख 11 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी मिली, भारत सीकर को 61 हजार का इनाम

चौधरी सीकर ने शहीद जेपी यादव क्रिकेट प्रतियोगिता जीती:विजेता टीम को 1 लाख 11 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी मिली, भारत सीकर को 61 हजार का इनाम

सीकर : संसद शहीद जेपी यादव स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। रानोली के गणगौर स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला चौधरी सीकर और भारत सीकर के बीच खेला गया। चौधरी सीकर ने यह खिताब अपने नाम किया।

खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और शहीदों की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता 25 दिसंबर को शुरू हुई थी और 5 जनवरी को समाप्त हुई। इस दौरान खेल प्रेमियों को एक से बढ़कर एक रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले देखने को मिले।

फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर चौधरी सीकर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में टीम पूरी तरह हावी रही। चौधरी सीकर ने भारत सीकर को 9 विकेट से हराकर प्रतियोगिता जीती। खिलाड़ियों ने संयमित बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया।

विजेता टीम चौधरी सीकर को 1 लाख 11 हजार रुपए नकद इनाम

आयोजन समिति ने विजेता टीम चौधरी सीकर को 1 लाख 11 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम भारत सीकर को 61 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष पुरस्कार मिले। तनवीर को बेस्ट प्लेयर, फूलचंद को बेस्ट बॉलर, आसिफ को बेस्ट फील्डर और अंकित गांगुली को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।

समापन समारोह का मंच संचालन आयोजन समिति के अध्यक्ष झाबर मल आर्य ने किया। शहीद जेपी यादव की धर्मपत्नी वीरांगना प्रेम देवी मुख्य अतिथि रहीं। विशिष्ट अतिथियों में उप जिला प्रमुख ताराचंद धारयल, बाबूसिंह बाजोर, आरटीओ राजेंद्र सिंह शेखावत, रानोली सरपंच ओंकारमल सैनी, राजेश मूवाल, उप सरपंच रफीक, अमोलक कुमावत, राजेंद्र शास्त्री और गोविंद सैनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम को बढ़ावा देती हैं। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

संसद शहीद जेपी यादव स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में चौधरी सीकर ने यह खिताब अपने नाम किया।
संसद शहीद जेपी यादव स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में चौधरी सीकर ने यह खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर चौधरी सीकर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में टीम पूरी तरह हावी रही। चौधरी सीकर ने भारत सीकर को 9 विकेट से हराकर प्रतियोगिता जीती। खिलाड़ियों ने संयमित बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया।

आयोजन समिति ने विजेता टीम चौधरी सीकर को 1 लाख 11 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम भारत सीकर को 61 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई।

विजेता टीम चौधरी सीकर को 1 लाख 11 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विजेता टीम चौधरी सीकर को 1 लाख 11 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष पुरस्कार मिले। तनवीर को बेस्ट प्लेयर, फूलचंद को बेस्ट बॉलर, आसिफ को बेस्ट फील्डर और अंकित गांगुली को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। समापन समारोह का मंच संचालन आयोजन समिति के अध्यक्ष झाबर मल आर्य ने किया। शहीद जेपी यादव की धर्मपत्नी वीरांगना प्रेम देवी मुख्य अतिथि रहीं।

विशिष्ट अतिथियों में उप जिला प्रमुख ताराचंद धारयल, बाबूसिंह बाजोर, आरटीओ राजेंद्र सिंह शेखावत, रानोली सरपंच ओंकारमल सैनी, राजेश मूवाल, उप सरपंच रफीक, अमोलक कुमावत, राजेंद्र शास्त्री और गोविंद सैनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम को बढ़ावा देती हैं। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles