बिसाऊ में नववर्ष स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन, हलवाई एवं केटरर्स हुआ सम्मान
बिसाऊ में नववर्ष स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन, हलवाई एवं केटरर्स हुआ सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
बिसाऊ : नववर्ष के शुभ अवसर पर बिसाऊ के जांगीड भवन में हलवाई एवं केटरर्स नववर्ष स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के हलवाई, केटरर्स एवं खाद्य व्यवसाय से जुड़े गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिससे आयोजन अत्यंत सफल एवं यादगार बन गया।
कार्यक्रम के दौरान आपसी मेल-मिलाप, अनुभवों का आदान-प्रदान तथा व्यवसायिक एकजुटता को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थितजनों ने ऐसे आयोजनों को व्यवसायिक सहयोग और सामाजिक समरसता के लिए उपयोगी बताया। दो भाई गोल्ड मसाले, जो कि ISO 9001:2015 प्रमाणित कंपनी है, अपने शुद्ध, स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण मसालों के लिए जानी जाती है। वहीं बिसाऊ मसाला हाउस द्वारा स्थानीय स्तर पर उत्कृष्ट उत्पादों के माध्यम से ग्राहकों का विश्वास निरंतर बनाए रखा गया है। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के स्नेह मिलन कार्यक्रम समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारे और व्यवसायिक विकास को नई दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर रामजीलाल जी कल्याणी, भवानी शंकर महानसरिया, कपिलेश जी शर्मा, देवेंद्र जी मास्टर, हितेश जी सीकर, सोनू जी नवलगढ़, इंद्राज जी चौहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दो भाई गोल्ड मसाले कंपनी के प्रोपराइटर संदीप जी एवं सुभाष जी द्वारा सभी अतिथियों को सप्रेम उपहार भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। समारोह में क्षेत्र के बड़ी संख्या में हलवाई एवं केटरर्स मौजूद रहे, जिन्होंने अपने-अपने विचार रखे और आयोजन की सराहना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043977


