[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्कूल संचालक पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप:महिला बोली- अश्लील वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी; सरदारशहर थाने में मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

स्कूल संचालक पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप:महिला बोली- अश्लील वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी; सरदारशहर थाने में मामला दर्ज

स्कूल संचालक पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप:महिला बोली- अश्लील वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी; सरदारशहर थाने में मामला दर्ज

सरदारशहर : सरदारशहर में प्राइवेट स्कूल के संचालक पर 45 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर सरदारशहर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में महिला ने बताया- वह कई वर्षों से अपने पति से अलग बच्चों के साथ रह रही थी। वर्ष 2009 में आरोपी महावीर प्रसाद प्रजापत उसके घर आया। आरोपी ने महिला के बच्चों को निशुल्क पढ़ाने और उसे स्कूल में नौकरी देने का प्रस्ताव दिया था।

वीडियो वायरल करने की कर रहा था धमकी

महिला का आरोप है कि आरोपी महावीर प्रसाद प्रजापत ने उसकी निजी स्थिति का फायदा उठाया। वर्ष 2011 में जब वह घर में अकेली थी, तब आरोपी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसने महिला के साथ जबरदस्ती की। सामाजिक बदनामी के डर से महिला चुप रही।

पीड़िता के अनुसार, इस घटना के बाद आरोपी ने उसे लगातार धमकाया और कई वर्षों तक अलग-अलग स्थानों पर उसका शारीरिक शोषण किया।

15 साल बाद महिला ने परिजनों को बताई आपबीती

महिला ने बताया कि वर्ष 2022 में बेटे की शादी होने के बाद उसने आरोपी से पीछा छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन उत्पीड़न जारी रहा। हाल ही में 2 जनवरी 2026 को आरोपी ने उसे रास्ते में रोककर फिर से धमकी दी। इसके बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को पूरी घटना बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

थानाधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज कर रही है और मामले से जुड़े तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles