[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किन्नर महासम्मेलन में राजस्थान सहित 7 राज्यों के किन्नर:कुंभ कलश स्थापित, खिचड़ी तुलाई रस्म; 10 जनवरी तक होंगे कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किन्नर महासम्मेलन में राजस्थान सहित 7 राज्यों के किन्नर:कुंभ कलश स्थापित, खिचड़ी तुलाई रस्म; 10 जनवरी तक होंगे कार्यक्रम

किन्नर महासम्मेलन में राजस्थान सहित 7 राज्यों के किन्नर:कुंभ कलश स्थापित, खिचड़ी तुलाई रस्म; 10 जनवरी तक होंगे कार्यक्रम

उदयपुरवाटी : शहर के भूरीकूड़ी रोड स्थित रतनागिरी गार्डन में अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन का विधिवत शुभारंभ हो गया है। यह आयोजन हाजी राजू और किन्नर समाज की जिलाध्यक्ष सनम बाई के नेतृत्व में स्वर्गीय शांति बाई की स्मृति में किया जा रहा है। सम्मेलन के पहले दिन पारंपरिक कुंभ कलश की स्थापना और खिचड़ी तुलाई की रस्म श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई।

किन्नर परंपरा के अनुसार नए वर्ष के पहले दिन खिचड़ी तुलाई की रस्म होती है, लेकिन आयोजन की तिथियों में बदलाव के चलते यह कार्यक्रम तीन दिन बाद शुरू हो सका। शनिवार शाम को विभिन्न राज्यों से पहुंचे किन्नरों ने सामूहिक रूप से कुंभ कलश उठाकर इस पारंपरिक रस्म को पूर्ण किया।

नृत्य प्रस्तुतियों में उड़ा जमकर नेग

सम्मेलन के दौरान किन्नरों की ओर से रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं। आमतौर पर शादी-विवाह और पुत्र जन्म जैसे शुभ अवसरों पर लाग-बाग लेने वाले किन्नरों ने यहां नृत्य के दौरान जमकर रुपए उड़ाए। 200 और 500 रुपये के नोटों की बारिश होती रही, जिन्हें वहां मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों ने लूटा। किन्नर समाज में उड़ाए गए रुपयों को लूटना शुभ माना जाता है, इसी मान्यता के चलते माहौल में खासा उत्साह देखने को मिला।

10 जनवरी तक चलेगा महासम्मेलन

कार्यक्रम संयोजक हाजी राजू और जिलाध्यक्ष सनम बाई ने बताया कि अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन 10 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली सहित कई राज्यों से आए किन्नर शहर में कलश यात्रा निकालेंगे और लोगों को आशीर्वाद देंगे।

समापन पर होगा हवन और आहुतियां

सम्मेलन के समापन अवसर पर हवन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमजन के कल्याण और यजमानों की सुख-समृद्धि के लिए आहुतियां दी जाएंगी। पहले दिन किरण बाई ब्यावर, लैला बाई जयपुर, रेखा बाई पाटन, साधना हरजीनायक पानीपत, मंजू नायक पलवल, रानी नायक दिल्ली, प्रिया बाई भीलवाड़ा, आरती बाई रास बाबरा, काजल नायक अजमेर, रेखा बाई कमलीघाट, अनिता नायक मंदसौर, कशिश उज्जैन, बबली नायक ओरैया, मोहिनी नायक रामपुर, सिमरन झुंझुनूं, चुटकी बाई रतननगर सहित सैकड़ों किन्नरों की मौजूदगी रही।

Related Articles