राष्ट्रीय जाट महासंघ के मनिष डोटासरा मुकुन्दगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
राष्ट्रीय जाट महासंघ के मनिष डोटासरा मुकुन्दगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
मुकुंदगढ़ : मुकुन्दगढ़ मंडी में राष्ट्रीय जाट महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार और सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जाट महासंघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र सिंह क्यामसरिया रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कटेवा ने की।
बैठक में मनिष डोटासरा को राष्ट्रीय जाट महासंघ का मुकुन्दगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र सिंह क्यामसरिया ने मनिष डोटासरा को नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति की घोषणा के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने हर्ष व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में घोड़ीवारा सरपंच रघुवीर झुरिया, मांडासी सरपंच राजू, सोटवारा सरपंच राहुल चौधरी, सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र कड़वाल एवं अमित बराला उपस्थित रहे। इस दौरान मुकुन्दगढ़ मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष प्रदीप मुहाल पबाणा द्वारा सभी अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।
बैठक में उम्मेद कालेर सहित अन्य वक्ताओं ने जाट समाज के संगठनात्मक सशक्तिकरण, सामाजिक सुधार और युवाओं की भागीदारी पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र डूडी ने किया।
इस अवसर पर रामकुमार डोटासरा, ओपी बिर्ख, विजयसिंह मुहाल, बीरबल मील, जयप्रकाश सोऊ, महेश चाहर, घासी बिरख, रामकरण श्योराण, इंद्राज (पूर्व सरपंच पबाणा पंचायत), सांवरमल महला, ताराचंद महला, श्रीराम दतुसलिया, जयप्रकाश जाखड़, विजयपाल एचरा, आशीष डूमरा, मुकेश झुरिया, राजेश ख्यालिया, अविनाश जानू, वीरेन्द्र मील, विजेन्द्र डांगी, अनिल चाहर सहित जाट समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष मनिष डोटासरा ने संगठन के प्रति निष्ठा के साथ समाजहित में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043902


