[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

“इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसाइटी द्वारा, वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन”


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

“इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसाइटी द्वारा, वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन”

"इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसाइटी द्वारा, वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन"

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर ‌ स्थित ग्रेविटी कोचिंग में ‌ सोसाइटी द्वारा अल्पसंख्यक छात्र छात्राओं के लिए, एक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक था ” आज के इस दौर में, छात्रों के बौद्धिक विकास के लिए, क्या मोबाइल फोन जरूरी है?” प्रोग्राम के मुख्य अतिथि सुनील कुमार झाझडियाऔर विशिष्ट अतिथि डॉ जे बी खान, श्रीमती अभिलाषा भाटी,मशहूर शायर इदरीस राज ‌ चुरुवी थे। प्रोग्राम का आयोजन, ग्रेविटी साइंस अकैडमी प्रांगण में किया गया। जिसमें कौम की बच्चियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

प्रथम पुरस्कार रौनक खान पुत्री मुमताज़ खान ‌ वॉइस प्रिन्सिपल ने,विषय के विपक्ष में बोलते हुए, हासिल किया। द्वितीय पुरस्कार‌ हलीमा बानो पुत्री अब्दुल लतीफ ग्रेविटी साइंस अकैडमी ‌-ने, और तृतीय स्थान ‌ सोफिया पुत्री इकबाल खान भी ग्रेविटी साइंस अकैडमी की छात्रा रही । सोसाइटी के अध्यक्ष शौकत अली खान ‌ रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि यह वाद विवाद प्रतियोगिता, फारूक हसन गौरी मेमोरियल और ग्रेविटी साइंस अकैडमी, चूरू के सौजन्य से आयोजित की गई है, जिसमें बच्चों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और नकद इनाम राशि, सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी डॉ ‌ फखरुल हसन गौरी द्वारा, फारूक की स्मृति में प्रदान की गई। सोसाइटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद अयूब खान ने उद्बोधन के अलावा एक नात भी, ‌ तरन्नुम के साथ पेश की।

मुख्य अतिथि Dy SP सुनील कुमार झाझडिया ने छात्रों को नसीहत दी, कि वे रोड पर ट्रैफ़िक नियमों का पालन करें, गाड़ी गलत जगह पार्किंग नहीं करें, अभिभावक 18 साल से कम उम्र के बच्चों को गाड़ी चलाने की अनुमति नहीं दें, उन्होंने यहां तक कहा कि, उन्हें मानसिक तकलीफ़ होती है, जब कानून का उल्लंघन करने पर छोटे बच्चों पर ज्यादा जुर्माना लगाना पड़ जाता है ।उन्होंने बच्चों को सम्मानित करते हुए, लगातार मेहनत करने की नसीहत दी। डॉ जे बी खान ने अपने उद्बोधन में, बच्चों को कामयाबी के कई टिप्स बताए और व्यक्तित्त्व निर्माण के लिए तार्किक क्षमता को जरूरी बताया। श्रीमती अभिलाषा भाटी ने प्रतियोगी बच्चों की तारीफ की और बच्चों को कई सुझाव दिए।

फारूक मेमोरियल के बारे में बोलते हुए वह खुद भी भावुक हो गई और सोसाइटी के पदाधिकारी भी, खास तौर पर डॉ एफ एच गौरी जी। निर्णायक मंडल के ‌ जज शायर इदरीस राज ‌ खत्री ने, वाद विवाद प्रतियोगिता में, बच्चों की तारीफ तो की ही, मगर साथ ही, उनसे हुई त्रुटियों की ओर भी उनका ध्यान आकर्षित किया। मंच का संचालन, वाद विवाद प्रतियोगिता के प्रभारी, मोहम्मद आरिफ खान प्रिन्सिपल ने किया।

प्रोग्राम में ‌डॉ मुस्तकीम शेख ‌ रिटायर्ड बैंक मैनेजर, ‌रियाज खान ए ईएन, आसिफ़ खान ए ईएन, अब्दुल सत्तार अंसारी शिक्षाविद, मोहम्मद रशीद खान‌ शिक्षाविद, मोहम्मद सदिक खान‌ शिक्षाविद,, रिटायर्ड प्रिंसिपल नजीर मोहम्मद खान, प्रिन्सिपल मुराद खान, प्रिन्सिपल सलीम खान, अध्यापक निजाम खान, मोहम्मद निसार खान,‌ रमजान खान नवांकुर‌ अकादमी, सलीम खान दिलावर खानी, उस्मान अंसारी समाज सेवी, वसीम भाटी शिक्षा विद, समीर खान, साहिल खान, दिलशाद खान, लायंस आबिद खान सहित बड़ी संख्या में, गण मान्य लोग मौजूद रहे। अन्त में, सोसाइटी अध्यक्ष शौकत अली खान ‌ रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर ने ग्रेविटी साइंस अकैडमी के‌ डायरेक्टर खुर्शीद गौरी और डॉ एफ एच गोरी और सभी मेहमानों का आभार जताया।

Related Articles