बेसहारा गोवंश का सहारा बने रतनशहर निवासी गजानंद : घायल और पीड़ित गोवंश की मदद को 24 घण्टे रहते हैं तैयार
अब तक 500 से ज्यादा बेजुबान पशुओं ओर 30 राष्ट्रीय पक्षी मोर की बचा चुके हैं जान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : बेजुबान पशु पक्षियों की पीड़ा और दर्द महसूस करना हर किसी के बस की बात नहीं। बेजुबानों का दर्द महसूस करने वाले हमारे समाज में विरले ही होते हैं। आज के समय में बेसहारा पशुओं को लोग इधर-उधर भगाते रहते हैं। बहुत ही कम लोग होते हैं जो उनकी आत्मा की आवाज को सुन पाते हैं।
माखर के रतनशहर में एक ऐसे ही युवा हैं जो इन बेजुबान पशु-पक्षियों की आत्मा की आवाज को केवल सुनते ही नहीं बल्कि महसूस भी कर रहे हैं। घायल और बेसहारा पशुओं की मदद के लिए गजानंद 24 घंटे तैयार रहते हैं। इनको घायल पशु पक्षियों की सूचना मिलते ही ये तुरंत प्रभाव से अपनी टीम को साथ लेकर उन बेसहारा पशु-पक्षियों की मदद को निकल पड़ते हैं।
अपने निजी खर्चे से 6 साल से कर रहे हैं बेसहारा पशुओं की सेवा
गजानन्द अपने निजी खर्च से करीब 6 साल से बेसहारा पशुओ की सेवा में लगे हुए हैं। पशुओं में लंपी बीमारी आने के वक्त भी गजानंद ने अपने निजी खर्चे से पशुपालकों को लंपी की दवाइयां निशुल्क भेंट की थी। उनकी पशुओ व पक्षियों के प्रति सेवा भाव देखकर अन्य युवा भी प्रेरित होकर उनका हाथ बंटाने लगे हैं।
उनकी टीम में ये युवा हैं शामिल
गजानंद बेसहारा पशु पक्षियों की सेवा और इलाज अपनी टीम को साथ लेकर करते हैं। उनकी टीम में रतनशहर के युवा सतेंद्र, तेजपाल, अभिषेक, सूरज, सज्जन, प्रदीप, संदीप व सांवरमल इनका सहयोग करते है।
अब तक 30 राष्ट्रीय पक्षी मोर की बचा चुके हैं जान
गजानन्द अब तक लगभग 30 राष्ट्रीय पक्षी मोर का इलाज कर उनकी जान बचाकर वन विभाग को सौंप चुके हैं। गजानंद को राष्ट्रीय पक्षी मोर के करंट लगने व कुत्तों द्वारा घायल करने की सूचना मिलते ही वो मौके पर तुरंत पहुंचकर उनका इलाज करते हैं और इलाज के बाद वन विभाग को सुपुर्द कर देते हैं। रतनशहर सहित आसपास के क्षेत्र में पशु प्रेमी गजानंद के इस काम की खूब सराहना हो रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043476


