[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नुआ में कमर स्पोर्ट्स क्लब के लीजेंड कप का रोमांचक समापन: ए.बी. फिल्म्स नुआ ने 1-0 से हराकर जीता खिताब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नुआ में कमर स्पोर्ट्स क्लब के लीजेंड कप का रोमांचक समापन: ए.बी. फिल्म्स नुआ ने 1-0 से हराकर जीता खिताब

नुआ में कमर स्पोर्ट्स क्लब के लीजेंड कप का रोमांचक समापन: ए.बी. फिल्म्स नुआ ने 1-0 से हराकर जीता खिताब

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर

नुआ : कमर स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित लीजेंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का पांचवें दिन रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल में ए.बी. फिल्म्स नुआ ने चंद्रपुरा को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. अशोक झाझड़िया (गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, सवाई मान सिंह हॉस्पिटल, जयपुर) तथा डी.सी. पूनिया रहे।

विशिष्ट अतिथियों में अजय सिंह श्यामपुरा, सज्जन पूनिया पूर्व सरपंच,कर्नल जावेद खान,दिलीप झाझड़िया, महेश पूनिया श्यामपुरा, डॉ.मिशाल,RAS जावेद खान,डॉ. संदीप बेनीवाल (काया हॉस्पिटल, झुंझुनूं), डॉ. इकराज अहमद तथा समाजसेवी गुलजार फौजी शामिल थे।

मुख्य अतिथि डॉ. अशोक झाझड़िया ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को निरंतर प्रयास, एकाग्रता और अथक मेहनत पर बल देते हुए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का माध्यम भी है। टूर्नामेंट का मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब ए.बी. फिल्म्स नुआ के जोशी को प्रदान किया गया। प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया, जिसके प्रायोजक मोबाइल सिटी झुंझुनूं रहे।

फाइनल मुकाबले से पूर्व नुआ और लूमास के बच्चों के बीच अंडर-14 मैत्री मुकाबला आयोजित किया गया, जिसमें लूमास की टीम विजयी रही। कार्यक्रम के अंत में सरपंच प्रतिनिधि आबिद खान ने सभी पधारे हुए मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, खिलाड़ियों, दर्शकों तथा आयोजन में सहयोग करने वालों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। यह टूर्नामेंट क्षेत्र में खेल भावना को बढ़ावा देने और युवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।

Related Articles