झुंझुनूं से ममता गर्वा बनी भारतीय दलित साहित्य अकादमी महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष
जयपुर में सावित्रीबाई फुले जयंती पर फातिमा शेख अवार्ड से किया गया सम्मानित
झुंझुनूं : सावित्रीबाई फुले जयंती के अवसर पर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में झुंझुनूं जिले की सामाजिक कार्यकर्ता ममता गर्वा को उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान के लिए फातिमा शेख अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इसी अवसर पर भारतीय दलित साहित्य अकादमी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट हेमलता कंसोटिया की सहमति से ममता गर्वा को महिला प्रकोष्ठ, झुंझुनूं की जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।
भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष मंडावा अजय वर्मा नुआ ने जानकारी देते हुए बताया कि ममता गर्वा लंबे समय से सामाजिक न्याय, महिला अधिकारों एवं बहुजन समाज के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करती आ रही हैं, जिसके चलते संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ममता गर्वा ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि जिले में संगठन को मजबूत करना, बहुजन, शोषित एवं पीड़ित वर्गों की आवाज को बुलंद करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही महिलाओं पर हो रहे अन्याय व अत्याचार के खिलाफ संविधान के दायरे में रहकर संघर्ष किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि बहुजन समाज के महापुरुषों के विचारों और आदर्शों पर चलते हुए जिले में बहुजनों पर होने वाले अत्याचारों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शीघ्र ही जिले की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिसमें महिलाओं एवं युवाओं को मिशन से जोड़कर एक सशक्त टीम तैयार की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि ममता गर्वा पूर्व में भीम आर्मी कर इंडिया एवं समता न्याय केंद्र चूरू जैसे संगठनों से जुड़कर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं।
ममता गर्वा के जिलाध्यक्ष बनने पर बहुजन समाज के सदस्यों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा वरिष्ठजनों ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मौजास सरपंच मुकेश झाझडिया, भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष मंडावा अजय वर्मा नुआ, दिव्या वाल्मीकि (चूरू जिलाध्यक्ष), सुदर्शन महरिया, साजिद भाटी नुआ (उपाध्यक्ष), अरविंद गर्वा (इस्लामपुर), मनीषा मौर्य, पिंकी नुआ, अमित मीणा (सामाजिक कार्यकर्ता), लक्ष्मी नरहड़, नीलम वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2000415


