कलश यात्रा से भागवत कथा शुरू, कथावाचक बोले-विवेक से हर समस्या का हल संभव
कलश यात्रा से भागवत कथा शुरू, कथावाचक बोले-विवेक से हर समस्या का हल संभव
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : शहर के प्रतिभा नगर स्थित सोती भवन में रविवार को भागवत कथा शुरू हुई। कथा का आयोजन कुमार केशव सेवा प्रन्यास की ओर से किया जा रहा है। भागवत कथा से पहले सुबह 11 बजे बद्रीनारायण मंदिर से ध्वज एवं कलश यात्रा निकाली गई। पुरूष आगे-आगे धर्म ध्वजा लेकर चले, वहीं पीछे महिलाएं कलश लेकर मंगल गीत गाती हुई यात्रा में चली। कलश यात्रा मोहल्ले के मुख्य मार्ग से होती हुई सोती भवन पहुंची। दोपहर में कथा के पहले दिन प्रवचन करते स्वामी रामसुखदास महाराज के अनुयायी हरिशरण महाराज ने कहा कि लोग विवेक का इस्तेमाल नहीं करते।

विवेक से हर समस्या का समाधान संभव है। उन्होंने इसके लिए कई उदाहरण भी दिए और प्रसंगों का भी जिक्र किया। कथावाचक हरिशरण महाराज ने भागवत को मोक्षदायिनी बताते हुए कहा कि इसका आयोजन और श्रवण सौभाग्य की बात है। इसमें वेद-पुराण का सार है, वहीं ये जीवन का असली अर्थ भी समझाती है। उन्होंने राजा परीक्षित को मिले श्राप और उनसे मुक्ति के लिए शुकदेव जी द्वारा भागवत कथा सुनाने की शुरुआत का प्रसंग का जिक्र किया, वहीं धुंधकारी की कथा के बारे में बताते हुए कहा कि कि कैसे बुरे कर्मों से प्रेत योनि मिली और कथा सुनने से ही उसे मुक्ति मिली, जो श्रद्धा और प्रेम से सुनने का महत्व दर्शाती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2047584


