[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में विप्र फाउंडेशन का 2026 कैलेंडर विमोचन:साल भर हुए कार्यों और आयोजनों को कैलेंडर से दिखाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में विप्र फाउंडेशन का 2026 कैलेंडर विमोचन:साल भर हुए कार्यों और आयोजनों को कैलेंडर से दिखाया

सरदारशहर में विप्र फाउंडेशन का 2026 कैलेंडर विमोचन:साल भर हुए कार्यों और आयोजनों को कैलेंडर से दिखाया

सरदारशहर : सरदारशहर में विप्र फाउंडेशन इकाई ने 2026 के कैलेंडर का विमोचन किया। इस कैलेंडर में संस्था ने वर्षभर किए गए सामाजिक, धार्मिक और सेवा कार्यों को दर्शाया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित, तहसील अध्यक्ष वैद्य महेन्द्र शर्मा की मौजूदगी में हुआ। कैलेंडर में विप्र फाउंडेशन ने वर्षभर किए गए समाजहित के विभिन्न कार्यों को चित्रों और संदेशों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। इसका उद्देश्य सामाजिक एकता, संस्कार और सेवा भाव को बढ़ावा देना है।

विमोचन के बाद गिड़गिचिया के सरपंच मदनलाल और गौड़ विप्र महासभा के पूर्व अध्यक्ष व कर्मचारी नेता मारुति कुमार मिश्र सहित कई सदस्यों को कैलेंडर की प्रतियां भेंट की गईं। कार्यक्रम के अंत में संगठन पदाधिकारियों ने नववर्ष में भी समाज सेवा, समरसता और राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles