सिधमुख मोड़ पर शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग:अनाज और घरेलू सामान जला, बिजली लाइन काट कर पाया काबू
सिधमुख मोड़ पर शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग:अनाज और घरेलू सामान जला, बिजली लाइन काट कर पाया काबू
सादुलपुर : सादुलपुर के सिधमुख मोड़ पर बीती रात एक घर में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग में अनाज और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना रात्रि करीब 1 बजे की है। गृहस्वामी नाथूराम के अनुसार, परिवार के सदस्य सो रहे थे तभी कमरे से तेज धुआं निकलता दिखाई दिया।

स्थिति को भांपते हुए तुरंत घर की बिजली की लाइन काटी गई। परिवार के सदस्यों ने कपड़ों, मिट्टी और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। जांच में सामने आया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। कमरे में रखे मूंग और ग्वार के अनाज के कट्टों ने आग पकड़ ली, जिससे आग तेजी से फैल गई।

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035384

