[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में सावित्रीबाई फुले जयंती पर रक्तदान शिविर:आयोजकों ने 295 यूनिट रक्त एकत्रित का दावा किया, काग्रेस कार्यालय में भी पुष्प अर्पित किए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में सावित्रीबाई फुले जयंती पर रक्तदान शिविर:आयोजकों ने 295 यूनिट रक्त एकत्रित का दावा किया, काग्रेस कार्यालय में भी पुष्प अर्पित किए

उदयपुरवाटी में सावित्रीबाई फुले जयंती पर रक्तदान शिविर:आयोजकों ने 295 यूनिट रक्त एकत्रित का दावा किया, काग्रेस कार्यालय में भी पुष्प अर्पित किए

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में समाज सेविका सावित्री बाई फुले की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें आयोजकों ने 295 यूनिट रक्त संग्रह का दावा किया है। सावित्री बाई फुले ने महिला शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए थे।

विधायक भगवाना राम ने फीता काटकर शुभारंभ किया

नई सब्जी मंडी के पास मुकेश बागड़ी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। विधायक भगवाना राम सैनी ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। गुरुकृपा अस्पताल सीकर और रेनवाल ब्लड बैंक जयपुर की टीमों ने रक्त संग्रहण का कार्य किया।

इस अवसर पर पीसीसी महासचिव ताराचंद सैनी, थाना प्रभारी रामपाल मीणा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बीएल सैनी, पार्षद विश्वेश्वरलाल सैनी, पुल्कित चिराना, राजेंद्र सैनी (बागोरियों की ढाणी), पवन सैनी (सीकर) और भाजपा नेता यतेंद्र सैनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

पुराना बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय में भी सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई।
पुराना बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय में भी सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई।

कांग्रेस कार्यालय में भी जयंती मनाई गई

इसके अतिरिक्त, पुराना बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय में भी सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। यहां एडवोकेट केशर देव सैनी, मोहनलाल सैनी, मीनू सैनी, बंटी खाड़ोलिया, फूलचंद, पवन जड़िया, गोरूराम सैनी और एडवोकेट मेघराज सैनी मौजूद रहे।

वहीं, बीएसएनएल ऑफिस के पास प्रकाश चंद सैनी बागोरा की अध्यक्षता में जयंती समारोह आयोजित किया गया। माली सैनी समाज संस्था उदयपुरवाटी के ब्लॉक अध्यक्ष जेपी सैनी मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने सावित्री बाई फुले के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन बद्रीप्रसाद तंवर ने किया। इस मौके पर दीपचंद गुर्जर, पवन सैनी, विजय कुमार, सुभाष सैनी, मो. हुसैन, गोरूराम सैनी, मूलचंद सैनी, बलराम सैनी, बाबूलाल सैनी, अंतिमा वर्मा, मीरा सैनी, सजना सैनी, नरेंद्र गुर्जर, महेश सैनी, परमवीर शेखावत, सुनील गुर्जर, अंकुर सैनी, ओमप्रकाश सैनी, संदीप सैनी, पंकज सैनी, नरेंद शेखावत, अनिल सैनी, अशोक सैनी, इंद्रजीत सैनी, सतीश कनवा, मनोज सैनी, बसंत सैनी और गोविंद सैनी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Articles