[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लाखनी में शहीद सुल्तान सिंह बाजिया की प्रतिमा का अनावरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

लाखनी में शहीद सुल्तान सिंह बाजिया की प्रतिमा का अनावरण

तिरंगा रैली निकाल ग्रामीणों ने किया नमन, शहीद की स्मृति में पौधारोपण

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर जिले के लाखनी गांव में शहीद सुल्तान सिंह बाजिया की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए भावुक एवं गौरवपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहीद के प्रथम शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर विधायक सुभाष मील द्वारा शहीद स्मारक का निर्माण करवाया गया, जबकि सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने शहीद की प्रतिमा का निर्माण कराकर देशभक्ति की अनुकरणीय मिसाल प्रस्तुत की।

प्रतिमा अनावरण से पूर्व विधायक सुभाष मील के नेतृत्व में माणा बाबा धाम से शहीद स्मारक तक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। सैकड़ों ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति नारों के साथ शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गौरतलब है कि शहीद सुल्तान सिंह बाजिया सीमा सड़क संगठन (BRO) के अंतर्गत जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स में सेवारत थे। 3 जनवरी 2025 को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में ड्यूटी के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने से वे वीरगति को प्राप्त हुए थे।

कार्यक्रम के दौरान आसपास की एक दर्जन से अधिक शहीद वीरांगनाओं का सम्मान किया गया। साथ ही शहीद स्मारक परिसर में पौधारोपण कर शहीद की स्मृति को चिरस्थायी बनाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक महादेव सिंह, बंशीधर बाजिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। वक्ताओं ने शहीद के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि शहीदों की स्मृतियां आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए सदैव प्रेरित करती रहेंगी।

Related Articles