श्रीमाधोपुर में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन:गोमावाली टीम ने जीता फाइनल, सालवाड़ी को 33 रनों से हराया
श्रीमाधोपुर में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन:गोमावाली टीम ने जीता फाइनल, सालवाड़ी को 33 रनों से हराया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के डिंगावाली में आयोजित श्री बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन शनिवार को हुआ। युवा मोर्चा ग्राम पंचायत सिहोड़ी के तत्वावधान में यह टूर्नामेंट आयोजित किया गया था। फाइनल मुकाबला गोमावाली और सालवाड़ी टीम के बीच खेला गया।
गोमावाली टीम ने जीता फाइनल मुकाबला
गोमावाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 155 रन बनाए। जवाब में, सालवाड़ी की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवरों में 122 रन ही बना सकी। इस प्रकार, गोमावाली ने 33 रनों से यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए अनिल पीटीआई को ‘मैन ऑफ द सीरीज’, धूड़ा राम को ‘मैन ऑफ द मैच’ और विकास भावरिया को ‘बेस्ट बॉलर’ चुना गया। विजेता टीम गोमावाली को 21 हजार रुपए नकद और एक ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता सालवाड़ी टीम को 11 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी मिली।
ये रहे उपस्थित
समापन समारोह की अध्यक्षता सिहोड़ी के प्रशासक एवं किसान महापंचायत के प्रदेश महामंत्री सुंदरलाल भावरिया ने की। इस अवसर पर सेवादल कांग्रेस नीमकाथाना जिला अध्यक्ष संयोग भावरिया, डॉक्टर मंगल यादव, रामकुमार गुर्जर, डॉक्टर केएम भावरिया, ग्यारसी लाल महरिया, बनवारी लाल, मोतीराम अध्यापक, सुल्तान राम डोडवाडिया और रघुनाथ प्रसाद भावरिया सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043193


