[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी में होटल से मोबाइल व दानपात्र चोरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी में होटल से मोबाइल व दानपात्र चोरी

पैदल आया चोर, महज दो मिनट में वारदात को अंजाम देकर हुआ फरार

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर जिले की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में बीती देर रात चोरी की एक वारदात सामने आई है। रींगस रोड स्थित होटल श्याम कृपा से अज्ञात चोर मोबाइल फोन एवं गौशाला का दानपात्र चोरी कर फरार हो गया। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार होटल के काउंटर पर एक मोबाइल फोन तथा गौशाला का दानपात्र रखा हुआ था, जिसमें करीब 1400 से 1500 रुपये की नकदी थी। सुबह जब होटल स्टाफ ने काउंटर पर मोबाइल और दानपात्र नहीं देखा तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाली।

फुटेज में सामने आया कि रात करीब 1:10 से 1:15 बजे के बीच एक युवक पैदल होटल में आता है। चोर दो बार होटल के अंदर प्रवेश करता है और पहले आसपास देखकर यह सुनिश्चित करता है कि कोई मौजूद न हो। इसके बाद वह सीधे काउंटर पर पहुंचता है और वहां से मोबाइल फोन व दानपात्र उठाकर ले जाता है।

करीब 2 से 3 मिनट के भीतर वारदात को अंजाम देकर चोर मौके से फरार हो जाता है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे जल्द पकड़ने के प्रयास कर रही है।

Related Articles