सावित्रीबाई फुले जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई
सावित्रीबाई फुले जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
मलसीसर : निराधनु गांव में शनिवार को महान समाज सुधारक, नारी शिक्षा की अग्रदूत एवं प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती अवसर पर निराधनू में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं से मण्डावा ब्लॉक महामंत्री संजय सैनी निराधनू के सानिध्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवन एवं संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष कर शिक्षा के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य किया। विशेष रूप से बालिकाओं एवं महिलाओं की शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम के दौरान सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। ब्लॉक महामंत्री संजय सैनी निराधनू ने अपने संबोधन में कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही एक शिक्षित, समतामूलक और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता राजेश सैनी, हरीश सैनी, मनन सैनी, पूनम सैनी, ममता सैनी, संगठन मंत्री माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं से सम्पत सैनी, पीहू सैनी, निकुंज सैनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने सावित्रीबाई फुले के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047511


