[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कमर स्पोर्ट्स क्लब के लीजेंड कप में ए.बी. फिल्म्स नुआ और चंद्रपुरा के बीच फाइनल मुकाबला कल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कमर स्पोर्ट्स क्लब के लीजेंड कप में ए.बी. फिल्म्स नुआ और चंद्रपुरा के बीच फाइनल मुकाबला कल

कमर स्पोर्ट्स क्लब के लीजेंड कप में ए.बी. फिल्म्स नुआ और चंद्रपुरा के बीच फाइनल मुकाबला कल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

नुआं : कमर स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित लीजेंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में फ्रेंड्स क्लब खीरवा और ए.बी. फिल्म्स नुआ के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें ए.बी. फिल्म्स ने 1-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

दिन के दूसरे सेमीफाइनल में चंद्रपुरा और स्टार चौधरी हेतमसर की टीमों ने आमने-सामने भिड़ंत की। इस मैच में चंद्रपुरा ने 2-1 से जीत हासिल कर फाइनल का टिकट कटाया। दोनों मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच का खिताब प्रदान किया गया, जिसके प्रायोजक मोबाइल सिटी झुंझुनूं रहे।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को ए.बी. फिल्म्स नुआ और चंद्रपुरा के बीच खेला जाएगा। फाइनल से पूर्व अंडर-14 आयु वर्ग का मैत्री मैच नुआ और लूमास टीमों के बीच आयोजित होगा। यह जानकारी क्लब के सचिव इमरान और अध्यक्ष आबिद खान जाबू ने दी।

Related Articles