लीखवा में चार साल की प्रेरणादायी सेवा के बाद प्राचार्य ओमप्रकाश सिरोवा को भव्य विदाई
डीजे की धुन पर निकली भव्य रैली, भावुक हुए विद्यार्थी और शिक्षक
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
पिलानी : पिलानी क्षेत्र के लीखवा गांव स्थित राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय लीखवा में शनिवार 28 फरवरी को विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश सिरोवा के सेवानिवृत्ति अवसर पर भव्य विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मिलकर प्राचार्य को भव्य विदाई दी।
जानकारी के अनुसार प्राचार्य ओमप्रकाश सिरोवा का लीखवा विद्यालय में चार वर्ष का कार्यकाल रहा। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ अनुशासन स्वच्छता और हरित वातावरण पर विशेष ध्यान दिया। बच्चों की पढ़ाई से लेकर विद्यालय परिसर में पेड़-पौधों के संरक्षण तक उन्होंने हर जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया।
विदाई समारोह के दौरान प्राचार्य सिरोवा का साफा पहनाकर माला मिठाई एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की आंखें नम नजर आईं और वातावरण भावुक हो उठा। कई विद्यार्थियों ने अपने प्रिय प्राचार्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन को जीवनभर याद रखने की बात कही।
समारोह के पश्चात प्राचार्य को घोड़ी पर बैठाकर डीजे की धुन के साथ विद्यालय से उनके घर तक रैली निकाली गई। इस दौरान छात्र-छात्राएं,अध्यापक-अध्यापिकाएं एवं ग्रामीण नाचते-गाते हुए उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पूरा गांव सम्मान और खुशी के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम में सरपंच सूबेदार बच्चन सिंह शेखावत श्री कृष्ण गौशाला अध्यक्ष कैलाश व्यास लीखवा पूर्व सरपंच सुरेश सैन मामन सिंह भंवर सिंह शेखावत नीलम व्याख्याता मंजू रीना ललिता शर्मा सुभाष सिंह सुनील सिंह पंचायत शिक्षक बिना शर्मा महेश कुमार सैनी नरेंद्र सिंह अरविंद सिंह विजेंद्र सिंह अजीत सिंह सुरेश कुमार अंजू ममता मनीषा अनिता अनीता देवी अंकिता सत्यवीर मोनिका पारीक रेणु कुमारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2047408


