[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मरदा सेवा ट्रस्ट द्वारा मेमोरियल अवॉर्ड समारोह आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मरदा सेवा ट्रस्ट द्वारा मेमोरियल अवॉर्ड समारोह आयोजित

मरदा सेवा ट्रस्ट द्वारा मेमोरियल अवॉर्ड समारोह आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : कोलकाता स्वर्गीय प्रेमलता मरदा एवं स्वर्गीय ताराचंद मरदा की स्मृति में मरदा सेवा ट्रस्ट द्वारा ताराचंद–प्रेमलता मरदा मेमोरियल अवॉर्ड–2025 का आयोजन आज प्रातः 9 बजे ज्ञान पीठ हाई स्कूल के प्रांगण में एक गरिमामय समारोह के रूप में संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वर्गीय प्रेमलता–ताराचंद मरदा की ज्येष्ठ पुत्री सुषमा मरदा मिमानी ने विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लगभग 45 वर्षों बाद अपने विद्यालय में पुनः लौटना उनके लिए अत्यंत गर्व और भावनात्मक क्षण है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने भाई हेमन्त और शरद तथा बहनों संगीता और मिनी के साथ अपने प्रारंभिक शिक्षा वर्ष इसी विद्यालय में बिताए थे।

मिमानी ने विद्यालय के वर्तमान प्रधानाचार्य दीपक शर्मा एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों द्वारा दिए गए संस्कार, अनुशासन और मार्गदर्शन ने उनके जीवन की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके लिए वे सदैव कृतज्ञ रहेंगी।

मरदा सेवा ट्रस्ट की इस पहल के अंतर्गत विद्यालय के तीन विद्यार्थियों को बेस्ट स्टूडेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया, जिसमें प्रमाण-पत्र, पदक/शील्ड एवं पुस्तकें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक वर्ष एक मेधावी एवं आर्थिक रूप से जरूरतमंद छात्र को ₹6,000 की स्टूडेंट स्कॉलरशिप अवॉर्ड प्रदान की जाएगी, जो वार्षिक स्कूल शुल्क के लिए होगी। इस छात्र का चयन विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा किया जाएगा।

यह स्मृति सम्मान समारोह न केवल स्वर्गीय प्रेमलता मरदा एवं स्वर्गीय ताराचंद मरदा को श्रद्धांजलि अर्पित करता है, बल्कि विद्यार्थियों को उत्कृष्टता, अनुशासन और शिक्षा के प्रति निरंतर समर्पण के लिए प्रेरित करने की एक सराहनीय पहल भी है।

Related Articles