[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में 12 जनवरी को होगी महारैली, आईटी-कार्मिक होंगे शामिल:झुंझुनूं में हुई बैठक, जिला स्तर पर आईटी कैडर के पद सृजित करवाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में 12 जनवरी को होगी महारैली, आईटी-कार्मिक होंगे शामिल:झुंझुनूं में हुई बैठक, जिला स्तर पर आईटी कैडर के पद सृजित करवाने की मांग

जयपुर में 12 जनवरी को होगी महारैली, आईटी-कार्मिक होंगे शामिल:झुंझुनूं में हुई बैठक, जिला स्तर पर आईटी कैडर के पद सृजित करवाने की मांग

झुंझुनूं : जिला स्तर पर आईटी कैडर के पद सृजित करवाने की मांग को लेकर 12 जनवरी को जयपुर में महारैली आयोजित की जाएगी। झुंझुनूं के कलेक्ट्रेट स्थित आईटी केंद्र परिसर में राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ, जिला इकाई की बैठक में शनिवार को यह निर्णय लिया गया है।

जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश नूनिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिले भर के आईटी कार्मिकों ने अपनी समस्याओं, आगामी आंदोलनों और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 12 जनवरी को होने वाली महारैली अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले प्रस्तावित है, जिसमें झुंझुनूं से भी बड़ी संख्या में आईटी कार्मिक भाग लेंगे।

जिलाध्यक्ष नूनिया ने बताया कि बैठक में राज्य सरकार के उन विभागों की स्थिति पर भी चर्चा हुई, जहां वर्तमान में जिला स्तर पर आईटी कैडर के पद सृजित नहीं हैं। संघ ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कार्य की सुगमता और तकनीकी विस्तार के लिए इन विभागों में नए पद सृजित करवाने के लिए जिला स्तर पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

मार्च में कार्यकाल पूरा होने पर होंगे कार्यकारिणी के चुनाव

बैठक के दौरान वर्तमान कार्यकारिणी का लेखा-जोखा (आय-व्यय विवरण) प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। साथ ही, संगठन के आगामी भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने पर मार्च 2026 में नई जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव करवाएं जाएंगे। संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता शुल्क एकत्रित करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।

कार्यक्रम में विभाग में नवनियुक्त सूचना सहायकों का अभिनंदन किया गया। अनुभवी कार्मिकों ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें संघ की रीति-नीति से अवगत कराया और विभागीय कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।

इनकी रही मौजूदगी

बैठक में संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार व जितेन्द्र कुमार बिशु, उपाध्यक्ष सुमन कुमारी व विकास शर्मा, प्रवक्ता उम्मेद कुमार सैनी, सचिव आनंद कुमार, सह कोषाध्यक्ष अविनाश जांगिड़ और सलाहकार अशोक कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

साथ ही विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों में प्रमोद सैनी, महिपाल मीणा, कपिल बाबल, रविन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार सहित महिला विंग प्रभारी अनिता कुमारी, सुनीता पूनियाँ, नीलम कुमारी, नितेश शर्मा, सत्य प्रकाश, अशोक और जयसिंह सहित बड़ी संख्या में कंप्यूटर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles