पाटन में नारदा को ग्राम पंचायत बनाने का विरोध:ग्रामीणों ने हेमराजपुरा को पंचायत बनाने की रखी मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पाटन में नारदा को ग्राम पंचायत बनाने का विरोध:ग्रामीणों ने हेमराजपुरा को पंचायत बनाने की रखी मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पाटन : पाटन में नारदा को ग्राम पंचायत बनाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने हेमराजपुरा को ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर नीमकाथाना एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया- तहत नीमकाथाना उपखंड अधिकारी ने आपत्तियां प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किए थे। इन नोटिसेस में पंचायत समिति पाटन में हेमराजपुरा को नवसृजित ग्राम पंचायत घोषित किया गया था।
हेमराजपुरा की जनसंख्या 1315, नारदा की 695 और नानगवास की जनसंख्या 1068 दर्शाई गई थी। जिसमें ग्राम पंचायत हेमराजपुरा में नारदा और नानगवास गांवों को शामिल किया गया था। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान सरकार के 21.11.2025 के पत्र में भी हेमराजपुरा को नवसृजित ग्राम पंचायत के रूप में अंकित किया गया था।
हालांकि, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की 28.12.2025 की अधिसूचना क्रमांक F 15 (36) पुनर्गठन/विधि/पंरा/2024/891 के माध्यम से नवसृजित ग्राम पंचायत हेमराजपुरा के स्थान पर नारदा को ग्राम पंचायत बना दिया गया।
ग्रामीण बोले-प्रस्ताव नहीं भेजा
ग्रामीणों ने इस निर्णय पर आपत्ति जताते हुए कहा कि हेमराजपुरा की आबादी 1315 होने के बावजूद, नारदा को ग्राम पंचायत बनाया गया है, जिसकी आबादी केवल 695 है। उनका आरोप है कि इस संबंध में अधिकारियों द्वारा कोई प्रस्ताव नहीं भेजा गया था।
ग्रामीणों ने राजनीतिक दबाव का आरोप लगाया
ग्राम हेमराजपुरा के निवासियों में नारदा को ग्राम पंचायत बनाए जाने पर भारी रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह निर्णय राजनीतिक दबाव के कारण लिया गया है। उनका दावा है कि हेमराजपुरा सभी निर्धारित मापदंडों पर खरा उतरता है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि हेमराजपुरा मुख्य सड़क पर स्थित है और यहां कुल 1008 मतदाता हैं। इसके विपरीत, नारदा जनसंख्या और अन्य आवश्यक मापदंडों पर खरा नहीं उतरता है। नारदा में आवागमन के साधन भी सीमित हैं और यह मुख्य सड़क से काफी दूर स्थित है। अतः ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रार्थना की है कि ग्राम पंचायत नारदा के स्थान पर हेमराजपुरा को ग्राम पंचायत बनाया जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043194


