नीमकाथाना में सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई:शहर में निकाली विशाल रैली, स्टूडेंट्स का किया सम्मान
नीमकाथाना में सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई:शहर में निकाली विशाल रैली, स्टूडेंट्स का किया सम्मान
नीमकाथाना : नीमकाथाना में समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें एक विशाल बाइक रैली और सम्मान समारोह प्रमुख थे।
पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
यह बाइक रैली गावड़ी मोड़ से होते हुए शाहपुरा रोड तक शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी। सामाजिक संगठनों और व्यापार मंडलों ने रैली पर पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया। इस रैली का नेतृत्व विनोद बुधौली ने किया।
रैली के बाद एक निजी गार्डन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समाज के हित में कार्य करने वाले और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विनोद बुधौली ने लोगों से सावित्रीबाई फुले के आदर्शों पर चलने और समाज को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043193


