फतेहपुर की हुडेरा पंचायत का मुख्यालय बदलने की मांग:ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार का लिया संकल्प, बोले-60 साल पहले स्थापित हुई थी
फतेहपुर की हुडेरा पंचायत का मुख्यालय बदलने की मांग:ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार का लिया संकल्प, बोले-60 साल पहले स्थापित हुई थी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
फतेहपुर : फतेहपुर में राज्य सरकार द्वारा हुडेरा ग्राम पंचायत का मुख्यालय बदलने के आदेश के बाद ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने आगामी किसी भी चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का संकल्प लिया है। गांव वालों ने बताया-हुडेरा ग्राम पंचायत 60 साल पूर्व स्थापित हुई थी। पंचायतों के पुनर्गठन के बाद इसे हटाकर शेखीसर ग्राम पंचायत बना दिया गया है, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं।

मतदान के बहिष्कार की चेतावनी
पिछले दो दिनों से सैकड़ों ग्रामीण पंचायत मुख्यालय पर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने शपथ ली है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे किसी भी चुनाव में मतदान नहीं करेंगे।
आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक हुडेरा को वापस ग्राम पंचायत का दर्जा नहीं दिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने इस स्थिति के लिए प्रशासन और सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2035307


