झुंझुनूं मांगे रेलवे जंक्शन जन संघर्ष अभियान का हुआ भव्य आगाज
दुपट्टा ओढ़ाकर व मिठाई भेंट करके रेलमंत्री, जीएम व डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपे
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति के झुंझुनूं मांगे रेलवे जंक्शन जन संघर्ष अभियान का गुरुवार दोपहर झुंझुनूं रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक कैलाश चन्द्र सोनी को रेलमंत्री, जीएम व डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपकर भव्य आगाज हुआ। कड़कड़ाती सर्दी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में आए।
समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि ज्ञापन की 25 सूत्री मांगों में मुख्य रूप से झुंझुनूं स्टेशन को बिसाऊ, मण्डावा, खेतड़ी, सादुलपुर, उदयपुरवाटी, नीमकाथाना, सालासर, लोहार्गल व शाकम्भरी से नई रेल लाइनें बिछाकर जोड़ने की मांग के साथ ही झुंझुनूं से होकर दिल्ली, हरिद्वार, अहमदाबाद, सूरत, पुणे, मुंबई, कोलकाता, गोवाहाटी, वैष्णों देवी कटरा, जोधपुर, उदयपुर सिटी एवं श्रीगंगानगर के लिए नई रेल सेवाएं शुरू करने की मांग की गई है। समिति के साथ दूसरी पीढ़ी के सदस्य सीए जिम्मी सुमन कुमार मोदी एवं संजय श्रीकिशन बिलोटिया के जुड़ने पर समिति की ओर से इनका सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, महासचिव डॉ. मनोज सिंह, रिटायर्ड स्टेशन अधीक्षक अनवर हुसैन भीमसर, अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष गणेश कुमार हलवाई, लायंस क्लब के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र सिंह शेखावत, सचिव कृष्ण गोपाल गुप्ता, वैश्य सेना के उपाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, भारत विकास परिषद् के अध्यक्ष जिम्मी मोदी, भामाशाह विश्वनाथ टीबड़ा, शिक्षाविद् डॉ. शशि मोरोलिया, मुस्लिम न्याय मंच के संयोजक इमरान बड़गुजर, अलकुरेश वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन कुरैशी, जयराज जांगिड़, संजय बिलोटिया, इतिहादुल मुस्लिमीन सोसायटी के नासिर छींपा , शाहीन कुरेशी, नौशाद मिर्जा , एजाज कुरेशी ,अनिल शर्मा, विनोद खन्ना, मनीष बगड़िया, सुरेन्द्र अग्रवाल, भजन गायकार रवि तुलस्यान, मनीष अग्रवाल, शिवचरण पुरोहित, फैयाज अली खान नूआं, श्रवण कुमार गोयनका, भोपाल सिंह पटवारी,मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035765
