रामलाल शिक्षण संस्थान की भावना व मेघना का पद्माक्षी अवार्ड के लिए चयन
रामलाल शिक्षण संस्थान की भावना व मेघना का पद्माक्षी अवार्ड के लिए चयन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
अलसीसर : रामलाल शिक्षण संस्थान की होनहार छात्राओं ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्थान की छात्रा भावना, पुत्री संजय धेतरवाल, कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय का चयन बालिका फाउंडेशन द्वारा संचालित पद्माक्षी अवार्ड योजना के अंतर्गत किया गया है। इस योजना के तहत भावना को राज्य सरकार की ओर से 70,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

इसी क्रम में संस्थान की कक्षा 8वीं की छात्रा मेघना, पुत्री सुधीर कुमार का भी पद्माक्षी अवार्ड के लिए चयन हुआ है। योजना के अंतर्गत मेघना को 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर संस्था प्रधान मनफूल सिंह ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्राओं की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043476


