गुढ़ा पंचायत समिति बनने पर पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा का भव्य स्वागत
ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ा को पंचायत समिति का दर्जा मिलने पर क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा का गुढ़ा गौड़जी में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह के दौरान ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर, साफा बंधवाकर और जोरदार नारों के साथ पूर्व विधायक का अभिनंदन किया। उपस्थित लोगों ने पंचायत समिति गठन को क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए इसके लिए रणवीर सिंह गुढ़ा के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की।
इस अवसर पर रणवीर सिंह गुढ़ा ने कहा कि पंचायत समिति बनने से गुढ़ा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आमजन को प्रशासनिक सेवाएं पहले से अधिक सुलभ होंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों के स्नेह और समर्थन के लिए आभार जताते हुए भविष्य में भी जनहित में निरंतर कार्य करते रहने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस मौके पर वीरपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, कर्नल प्रताप सिंह, गोपाल सिंह पोख, नवल सिंह, जुगल शाह, भोजराज शर्मा, किशन कुमावत, पार्षद इसूब खान, समसूदीन, विष्णु सिंह राठौड़, शक्तिमान वाल्मीकि, देवकरण गुर्जर, राजेंद्र सिंह पहलवान, महेंद्र सिंह नरूका, कुलदीप सिंह, मंगतूलाल, विकास गौरसिया, विशन सिंह, पंडित श्याम सुंदर, राकेश दाधीच, बबलू पारीक सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043088


