जिला कलक्टर अभिषेेक सुराणा ने किया कोष कार्यालय व सर्किट हाउस का निरीक्षण, दिए निर्देश
जिला कलक्टर अभिषेेक सुराणा ने किया कोष कार्यालय व सर्किट हाउस का निरीक्षण, दिए निर्देश
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस व कोष कार्यालय का निरीक्षण कर वयवस्थाएं देखी और अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए। कोष कार्यालय का निरीक्षण कर जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि कार्यालय व्यवस्थाओं का बेहतरीन प्रबंधन किया जाए और समुचित सेवाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने नकारा सामग्री के निस्तारण व था पुराने रिकॉर्ड के नष्टीकरण के निर्देश दिए।
उन्होंने संपर्क पोर्टल में संतुष्टि स्तर तथा ई-फाइल में डिस्पोजल टाइम का जायजा लिया और संतुष्टि जाहिर की। इसी के साथ महालेखाकार पैरा के निस्तारण, स्टाफ की उपस्थिति, स्टांप रजिस्टर का ऑनलाइन पोर्टल से मिलान आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कोष कार्यालय में लगे सोलर पैनल का अवलोकन करते हुए कहा कि स्थान की व संभावनाओं के अनुसार और अधिक सोलर पैनल लगाए जाने के प्रयास किए जाएं ताकि ऊर्जा उत्पादन में बढ़ोतरी की जा सके।
कोषाधिकारी प्रवीण सिंघल ने व्यवस्थाओं से अवगत करवाया। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस का निरीक्षण किया तथा स्टोर, सर्किट हाउस के भवन, संसाधनों की उपलब्धता, लगाए गए पौधे आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्किट हाउस मैनेजर को निर्देश दिए कि आने वाले आगंतुकों को बेहतरीन सेवाओं का लाभ दिया जाए तथा समुचित प्रबंधन किया जाए। सर्किट हाउस मैनेजर राजेंद्र ने जानकारी दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043164


