प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की रोकथाम की मांग
एससी/एसटी अधिकार मंच ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
बिसाऊ : प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री एवं उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने की मांग को लेकर मंगलवार को एससी/एसटी अधिकार मंच बिसाऊ के अध्यक्ष एवं गोटा व्यवसायी इंद्राज चौहान के नेतृत्व में नगर पालिका प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। अध्यक्ष इंद्राज चौहान ने बताया कि नगर पालिका ईओ नेहा झांझडिया, थानाधिकारी सीआई शेर सिंह एवं तहसीलदार शेर सिंह को ज्ञापन देकर अवगत कराया गया कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा खुलेआम बिक रहा है, जो हवा में उड़ने वाले बेजुबान पक्षियों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। इसके अलावा यह आमजन, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है।
ज्ञापन में मांग की गई कि चाइनीज मांझे की बिक्री, भंडारण एवं उपयोग पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा नगर क्षेत्र में नियमित जांच अभियान चलाया जाए। इस संबंध में उपस्थित अधिकारियों ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके साथ ही मंच द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर भी नगर पालिका ईओ को अवगत कराया गया, जिस पर संबंधित स्तर पर सुधार का भरोसा दिलाया गया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान मंच के सदस्य शंकर लाल चौहान, सुरेंद्र खारड़िया, राजवीर माछलपुरिया, सूर्यकांत खारड़िया, गोकुल चौहान, भरत खारड़िया, कन्हैयालाल माछलपुरिया, प्रीतम चौहान, विद्याधर मार्शल, ताराचंद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043246


