[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर के किसान जयपुर में अन्नदाता हुंकार रैली में शामिल:खेत को पानी, फसल के दाम और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे रद्द करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर के किसान जयपुर में अन्नदाता हुंकार रैली में शामिल:खेत को पानी, फसल के दाम और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे रद्द करने की मांग

श्रीमाधोपुर के किसान जयपुर में अन्नदाता हुंकार रैली में शामिल:खेत को पानी, फसल के दाम और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे रद्द करने की मांग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर क्षेत्र के सैकड़ों किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जयपुर पहुंचे। वे जालपाली मोड़ से प्रदेश महामंत्री सुंदर भावरिया के नेतृत्व में रवाना हुए और जयपुर में आयोजित “अन्नदाता हुंकार रैली” में शामिल हुए। इस दौरान किसानों में अपनी मांगों को लेकर उत्साह देखा गया।

प्रदेश महामंत्री ज्ञानचंद मीणा और सुंदर भावरिया ने बताया-यह आंदोलन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को रद्द करने, किसानों की जमीन अधिग्रहण का विरोध करने, खेतों को पर्याप्त सिंचाई पानी उपलब्ध कराने, फसलों के उचित दाम सुनिश्चित करने और युवाओं को रोजगार देने की मांगों को लेकर किया जा रहा है। उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसलों की खरीद सुनिश्चित करने और एमएसपी के लिए गारंटी कानून बनाने की भी मांग की।

किसान नेताओं ने यह भी बताया कि पूर्व में सरकार ने उन्हें वार्ता के लिए बुलाया था, लेकिन उनकी प्रमुख मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका। उन्होंने मांग की कि डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) में संशोधन कर सीकर जिले का नाम जोड़ा जाए। साथ ही, यमुना क्षेत्र से पानी लाकर श्रीमाधोपुर के गढ़टकनेट क्षेत्र तक पहुंचाया जाए, जिससे किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा मिल सके। किसानों ने स्पष्ट किया कि वे सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलते हुए अपनी मांगों को मनवाने के लिए जयपुर पहुंचे हैं।

Related Articles