[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में लेपर्ड रेस्क्यू करने वाली टीम का सम्मान:समाज सेवी संस्था ने वन विभाग टीम को सम्मानित किया; पिछले 15 दिनों से लेपर्ड के कारण परेशान थे लोग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में लेपर्ड रेस्क्यू करने वाली टीम का सम्मान:समाज सेवी संस्था ने वन विभाग टीम को सम्मानित किया; पिछले 15 दिनों से लेपर्ड के कारण परेशान थे लोग

फतेहपुर में लेपर्ड रेस्क्यू करने वाली टीम का सम्मान:समाज सेवी संस्था ने वन विभाग टीम को सम्मानित किया; पिछले 15 दिनों से लेपर्ड के कारण परेशान थे लोग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

फतेहपुर : फतेहपुर में लेपर्ड के आतंक से लोगों को राहत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली वन विभाग की टीम को ऑक्सीजन इको लीफ फाउंडेशन ने सम्मानित किया है। यह सम्मान मंगलवार को फतेहपुर वन अधिकारी नरेंद्र सिंह राठौड़ और दयाल सिंह सहित पूरी टीम को दिया गया।

15 दिनों से इलाके में घूम रहा था लेपर्ड

ऑक्सीजन इको लीफ फाउंडेशन के सचिव एडवोकेट भरत शर्मा ने बताया- पिछले 15 दिनों से फतेहपुर कस्बे में लेपर्ड के कारण लोग परेशान थे। इस दौरान वन विभाग की टीम ने सराहनीय काम किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष योगेश और सरपंच प्रतिनिधि राकेश पटवारी ने टीम के साथ मिलकर वन विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया।

दिन-रात जागकर टीम ने की निगरानी

फतेहपुर वन अधिकारी नरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया- टीम ने फतेहपुर शेखावाटी में जहां भी खतरे की आशंका दिखी, वहां तुरंत पहुंचकर लोगों को सतर्क किया। उन्होंने कहा कि दिन-रात जागकर टीम फतेहपुर के लोगों की सहायता करने में सफल रही।

टीम के इन सदस्यों का रहा योगदान

लेपर्ड के रेस्क्यू अभियान में फतेहपुर वन विभाग के फॉरेस्ट कर्मचारी दयाल सिंह और लक्ष्मणगढ़ वन विभाग से श्रीमती दुर्गा हुड्डा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर रामकुमार बिरड़ा, वन कर्मचारी राजेंद्र ढाका, आकील हुसैन, कपिल कुमार, आनंदीलाल और अजीत सिंह शेखावत सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles