आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग
एससी-एसटी अधिकार मंच ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
बिसाऊ : एससी-एसटी अधिकार मंच बिसाऊ के अध्यक्ष एवं गोटा व्यवसायी इंद्राज चौहान के नेतृत्व में सोमवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर झुंझुनूं जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
अध्यक्ष इंद्राज चौहान ने बताया कि बिसाऊ कस्बे के वार्ड नंबर 23 में पूर्व में जनता क्लिनिक के नाम से अस्पताल संचालित था, जो वर्षों तक बंद पड़ा रहा। इसे पुनः शुरू करवाने के लिए कस्बे के जागरूक नागरिकों द्वारा कई बार लिखित ज्ञापन व विरोध प्रदर्शन किए गए। इसके बाद सरकार द्वारा अस्पताल की मरम्मत एवं रंग-रोगन के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के माध्यम से 10 लाख रुपए का ठेका स्वीकृत किया गया।
हालांकि मरम्मत कार्य के बाद भी अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। इस कारण कस्बे के आठ वार्डों के लगभग 7 हजार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में हर माह करीब 1200 ओपीडी दर्ज होती है। स्टाफ का व्यवहार मरीजों के प्रति अच्छा है, लेकिन सुविधाओं की कमी गंभीर समस्या बनी हुई है।
मरीजों ने बताया कि अस्पताल के शौचालयों की टोटियां टूटी हुई हैं। बिजली गुल होने की स्थिति में न्यूमिलाइन जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए इनवर्टर की व्यवस्था नहीं है। वहीं अस्पताल परिसर में चारों ओर झाड़ियां उगी हुई हैं तथा साफ-सफाई की भी समुचित व्यवस्था नहीं है।
इस संबंध में मंच की ओर से जिला कलेक्टर अरुण गर्ग को अवगत करवाया गया। कलेक्टर गर्ग ने ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन सौंपने वालों में मंच के सदस्य सूर्यकांत खारड़िया, प्रीतम चौहान, अजय कागड़ा, मुकेश सुनियां, सुरेंद्र खारड़िया, श्यामसुंदर ठेकेदार, आनंद ठेकेदार, भरत खारड़िया, राजवीर माछलपुरियां एवं विधाधर मार्शल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037711


