[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बगड़ में अनुसूचित जाति के प्रथम विधायक महादेव प्रसाद बंका की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बगड़ में अनुसूचित जाति के प्रथम विधायक महादेव प्रसाद बंका की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

बगड़ में अनुसूचित जाति के प्रथम विधायक महादेव प्रसाद बंका की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर

बगड़ : अनुसूचित जाति समुदाय से झुंझुनूं जिले के प्रथम विधायक स्वर्गीय महादेव प्रसाद बंका की पुण्यतिथि पर आज जोगेंद्र निवास सामुदायिक भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए और स्वर्गीय बंका को भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि उस दौर में जब लोग राजनीति की बारीकियां भी नहीं जानते थे, तब महादेव प्रसाद बंका ने जिले को गौरवान्वित किया। राजनीति में आने से पूर्व उन्होंने सेना में अपनी सेवाएं दीं। बुद्ध विहार ट्रस्टी बलबीर काला ने स्वर्गीय महादेव प्रसाद बंका के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे देश भर में बड़े नेता के रूप में जाने जाते थे और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के मार्गदर्शक रहे। विधायक रहते हुए उन्होंने समाज के उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से बुद्ध विहार ट्रस्टी बलबीर काला, महावीर सरपंच खुडाना, डॉक्टर जगदीश बरवड़, सेवानिवृत्त निरंजन प्रसाद आल्हा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतवीर बरवड़, पूर्व सरपंच बनवारी गोठवाल कासिमपुरा, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष रामलाल चंदेलिया, एईएन रामप्रताप बरवड़, प्रधानाचार्य पवन कुमार बुंदेला, उपप्रधानाचार्य बलबीर बुंदेला, नर्सिंग ऑफिसर विकास आल्हा, नीरज आल्हा, सेवानिवृत्त व्याख्याता करणीराम बरवड़, मालीराम निर्मल, चतुरुराम आल्हा, सुनील बुंदेला, बनवारी लाल फुलवारिया, जोगेंद्र, राहुल, आकाश, मुकेश, राजेश गोठवाल, सुनील, तपेंद्र, धर्मपाल आल्हा, प्यारेलाल, जयसिंह आल्हा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles