जेजेटी यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित
शिक्षा में एआई की भूमिका पर विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जगदीश प्रसाद झाबरमल टिबड़ेवाला विश्वविद्यालय (जेजेटी), चुडैला में एक दिवसीय राष्ट्रीय ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय बदलते परिवेश में शिक्षा के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की उपयोगिता रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। स्वागत उद्बोधन डायरेक्टर डॉ. वनश्री वलेचा ने दिया। की-नोट स्पीकर कमांडर डॉ. भूषण दीवान रहे। स्पीकर सत्र में डॉ. जनक रानी (फतेहाबाद), डॉ. कृष्णा अचल, प्रभाकर वरलेकर एवं डॉ. प्रमोद कुमार पांडे (प्रयागराज) ने शिक्षा में एआई के बढ़ते प्रभाव और गुणवत्ता पर विचार रखे।
विश्वविद्यालय चेयरपर्सन डॉ. विनोद टिबड़ेवाला ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार व सीएफओ डॉ. अमन गुप्ता ने भी एआई की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
सेमिनार में 135 से अधिक स्कॉलर्स ने भाग लिया, जबकि 60 से ज्यादा प्रतिभागियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। संचालन डॉ. नाजिया हुसैन ने किया और आभार डॉ. सविता सांगवान व डॉ. अनंता शांडिल्य ने व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2047690


