मानवता अस्पताल का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित , 250 से अधिक मरीजों को मिला उपचार
मानवता अस्पताल का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित , 250 से अधिक मरीजों को मिला उपचार
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : मानवता हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा रविवार को अपने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर अभियान को निरंतर जारी रखते हुए मणि देवी झुंझुनूं वाला जन कल्याण ट्रस्ट परिसर, रामदेवरा बस स्टैंड, नवलगढ़ में एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के आयोजन में अंजनी मेडिकल का विशेष सहयोग रहा।
अस्पताल के निदेशक बलवीर झाझड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 250 से अधिक मरीजों ने नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक जांच तथा दवाइयों का लाभ उठाया। शिविर में विभिन्न रोगों की जांच कर मरीजों को उचित स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया।
शिविर में डॉ. शुभम मित्तल (फिजिशियन), डॉ. आशीमा गर्ग (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. दिनेश झाझड़िया (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. खुशबू शर्मा (फिजियोथेरेपिस्ट) ने अपनी सेवाएं देकर मरीजों का उपचार किया।
मानवता हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार इस प्रकार के नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। स्थानीय लोगों ने शिविर की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजनों की निरंतरता की अपेक्षा जताई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037590


