[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संभाग स्तरीय आरोग्य मेले का हुआ समापन, शनिवार को आयोजित हुई सांस्कृतिक संध्या


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

संभाग स्तरीय आरोग्य मेले का हुआ समापन, शनिवार को आयोजित हुई सांस्कृतिक संध्या

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में पुलिस लाइन मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय आरोग्य मेले का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह में भारत सरकार के फैलोशिप पुरस्कार से सम्मानित वैद्य रामावतार शर्मा, अतिरिक्त निदेशक डॉ. सत्यवीर सिंह सहित अतिथियों ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

सहायक निदेशक डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि मेले में करीब 24 हजार रोगियों को चिकित्सकीय लाभ मिला, 16 हजार लोगों ने परामर्श लिया और 1,000 को औषधीय पौधों का वितरण किया गया। आगंतुकों को योगाभ्यास, प्रश्नोत्तरी, आयुष उत्पादों की जानकारी, अंकुरित नाश्ता, हर्बल चाय व रोग प्रतिरोधक काढ़ा नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया। डॉ. रमेश कस्वां ने मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान दिया।

शनिवार को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में डॉ. कमल वशिष्ठ, राजेन्द्र शर्मा ‘मुसाफिर’ और संजय शर्मा ने साहित्यिक, ग़ज़ल व संगीत प्रस्तुतियां दीं। समापन अवसर पर बीकानेर के उपनिदेशक डॉ. सागरमल शर्मा सहित अनेक चिकित्सक व अधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान बीकानेर के उपनिदेशक डॉ सागरमल शर्मा, सहायक निदेशक डॉ जितेंद्र सिंह भाटी, डॉ नंद सिंह, डॉ रिडमल सिंह, डॉ रामकिशन शर्मा एवं डॉ राधेश्याम सहित अनेक चिकित्सक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में शनिवार को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में डॉ कमल वशिष्ठ, राजेन्द्र शर्मा ‘मुसाफिर’, संजय शर्मा आदि ने साहित्यिक, गजल व संगीत की प्रस्तुतियां दी।

Related Articles